-
Advertisement
![no-candidate-from-dhumal-family-after-24-years-in-himachal-assembly-elections-2022](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2022/10/Dhumal.jpg)
कांग्रेस से 11 तो बीजेपी से 5 परिवारवाद से पहुंचे हैं चुनावी मैदान में
हिमाचल में विधानसभा चुनाव 2022 (Vidhansabha Elections in Himachal) के लिए दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दल बीजेपी-कांग्रेस (BJP-Congress) ने अपने-अपने कैंडिडेट की पहली लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट भी आने वाली है। पहली लिस्ट से ही बहुत कुछ स्पष्ट हो गया है। इस लिस्ट पर नजर डालने से पता चलता है कि ये पहली मर्तबा है कि 24 साल बाद धूमल परिवार (Dhumal Family) से कोई भी कैंडिडेट विधानसभा चुनाव में नहीं है। अब धूमल की चुनाव में सक्रियता पर सबकी नजरें रहेगी। हालांकि, पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल (Ex CM Prem Kumar Dhumal) के बेटे अनुराग ठाकुर केंद्रीय मंत्री खेल मंत्री हैं।
यह भी पढ़ें- एक सीट ऐसी यहां बीजेपी-कांग्रेस कैंडिडेट के नाम एक जैसे
अगर बात बीजेपी के दूसरे नेताओं की करे तो मनाली से (BJP candidate Govind Thakur) बीजेपी कैंडिडेट गोविंद ठाकुर, भोरंज से डा. अनिल धीमान, हमीरपुर से नरेंद्र ठाकुर, धर्मपुर से रजत ठाकुर व जुब्बल कोटखाई से चेतन बरागटा परिवारवाद से ही निकले हुए हैं। यानी बीजेपी में चार नेता दिवंगत पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। बीजेपी ने इस बार धर्मपुर से जल शक्ति मंत्री महेंद्र ठाकुर के बेटे रजत ठाकुर को कैंडिडेट बनाया है। पहाड़ी प्रदेश में राजनीतिक विरासत (Political Legacy) को आगे बढ़ाना नई बात नहीं है।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार 16 नेताओं के बेटे व बेटी भाग्य आजमा रहे हैं। इनमें 11 कांग्रेस व पांच बीजेपी से हैं। नूरपुर से कांग्रेस कैंडिडेट अजय महाजन, फतेहपुर से भवानी पठानिया, कोटखाई से रोहित ठाकुर,(Sudhir Sharma from Dharamsala) धर्मशाला से सुधीर शर्मा, पालमपुर से आशीष बुटेल,नगरोटा बगवां से रघुवीर बाली, मंडी से चंपा ठाकुर, दून से राम कुमार चौधरी, कसौली से (Vinod Sultanpuri) विनोद सुल्तानपुरी, शिमला ग्रामीण से विक्रमादित्य सिंह व शिलाई से हर्षवर्धन चौहान शामिल हैं।