-
Advertisement
प्रेग्नेंसी से पहले Seema Haider को करना पड़ रहा ऐसा काम-Video देख हो जाएंगे हैरान
Seema Haider: पाकिस्तान से आई सीमा हैदर (Seema Haider) के अकसर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते रहते हैं। सीमा ने अपने प्यार की खातिर पाकिस्तान को अलविदा कहा और भारत चली आई। यहां आकर उसने ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा नाम से ब्याह रचाया। इससे पहले उसने अपने पहले पति को छोडा और साथ में 4 बच्चों को भी ले आई। अब खबर है कि सीमा हैदर सचिन के बच्चे की मां बनने वाली है। जिसके बाद उनके प्रेगनेंसी वाले काफी सारे वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो चुके हैं। कहा जा रहा है कि अब सीमा की प्रेग्नेंसी का वक्त नजदीक आ चुका है ऐसे में डॉक्टर ने उन्हें बैठकर पोछा लगाने की सलाह दे डाली है। जिसके बाद सीमा ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर एक नया वीडियो इंटरनेट पर डाला है।
इंटरनेट पर सीमा हैदर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर बात करती दिखाई दे रही है। सीमा हैदर वीडियो में कह रही हैं कि उनकी प्रेग्नेंसी का समय नजदीक आ रहा है, जिसे लेकर (Doctors Advised) डॉक्टरों ने उन्हें बैठकर पोछा लगाने की सलाह दी है। इससे उनकी कसरत हो जाएगी और प्रेग्नेंसी (Pregnancy) के वक्त उन्हें दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। हालांकि सीमा हैदर की ये पहली डिलीवरी नहीं है, इससे पहले भी सीमा हैदर चार बार मां बन चुकी है। वीडियो (Video) में सीमा हैदर ने अपनी एक इच्छा भी जाहिर की जिसके बाद लोगों ने अलग.अलग तरह के कमेंट कर डाले। सीमा हैदर ने अपनी प्रेग्नेंसी की बात करते हुए कहा अगर हमें बेटा हो गया तो हम इसका जश्न मनाएंगे और हमें बेहद खुशी होगी।
-पंकज शर्मा
