-
Advertisement
#Corona_In_India : इस राज्य में पिछले 24 घंटे में नहीं मिला एक भी नया Case
नई दिल्ली। देश में कोरोना का कहर कुछ कम होता नजर आ रहा है। छह महीने बाद कोरोना महामारी के चलते एक दिन में मरने वालों की संख्या तीन सौ से कम हुई है। नए मामले भी 25 हजार से कम मिले हैं। नए मामलों से कुछ ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं और यह सिलसिला पिछले एक महीने से बना हुआ है। वहीं, अच्छी बात ये है कि पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के एक भी नए मामला नहीं मिला है। देश में कोरोना (Corona) के मरीजों के उबरने की दर भी लगातार बढ़ रही है और वर्तमान में यह 95.78 फीसदी पर पहुंच गई है। मृत्युदर पिछले कुछ दिनों से 1.45 फीसद पर स्थिर है।
यह भी पढ़ें: #Himachal में अब तक #Corona के 64 मामले और 226 हुए ठीक- 5 की गई जान
राज्य में अब तक मिल चुके 16,678 संक्रमित
अरुणाचल प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान एक भी संक्रमित नहीं मिला है। राज्य में अब तक 16,678 संक्रमित मिल चुके हैं और 56 लोगों की जान भी इस महामारी की वजह से गई है। इनमें से 16,454 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और अब सिर्फ 168 सक्रिय मामले ही रह गए हैं। राज्य में मरीजों के संक्रमण से उबरने की दर 98.65 फीसदी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Ministry of Health) की तरफ से शनिवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते चौबीस घंटों में 22,272 नए मरीज मिले हैं, 22,274 मरीज ठीक हुए हैं और 251 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ एक लाख 69 हजार को पार कर गया है। अब तक 97.40 लाख लोग महामारी को मात दे चुके हैं और एक लाख 47 हजार 343 लोगों की जान भी जा चुकी है।
