-
Advertisement
HP By-Elections 2024 : हमीरपुर और नालागढ़ में इन प्रत्याशियों ने वापिस लिए नामांकन
Himachal By Election 2024 : शिमला। हिमाचल में तीन सीटों पर होने वाले विधानसभा के उपचुनावों (Assembly By-elections) के लिए नामांकन वापसी (Nomination Withdrawal) के बाद 13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में शेष रह गए हैं। निर्वाचन विभाग (election Commission) के एक प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी। निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता के अनुसार, देहरा (Dehra) में किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन वापिस नहीं लिया तथा यहां कुल पांच, हमीरपुर (Hamirpur) में निर्दलीय प्रत्याशी प्रदीप कुमार के नामांकन वापसी के बाद अब तीन, व नालागढ़ (Nalagarh) में निर्दलीय प्रत्याशी गुरनाम सिंह के नामांकन वापसी के बाद अब पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
कहां से कौन मैदान में
विधानसभा क्षेत्र देहरा : कांगड़ा जिला के देहरा विधानसभा क्षेत्र में कमलेश (Kamlesh Thakur) (53) इण्डियन नेशनल कांग्रेस, होशियार सिंह (Hoshiyar Singh) (57), BJP और निर्दलीय प्रत्याशी सुलेखा देवी (59), अरूण अंकेश स्याल (34) तथा एडवोकेट संजय शर्मा (56) चुनावी मैदान में हैैं।
विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर : हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र (Hamirpur) से आशीष शर्मा (37) BJP , डॉ. पुष्पिंदर वर्मा (48) Congress तथा निर्दलीय प्रत्याशी नन्द लाल शर्मा (64) चुनावी मैदान में हैैं।
विधानसभा क्षेत्र नालागढ़ : नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से हरदीप सिंह बावा (Hardeep Singh Bawa) (44) इण्डियन नेशनल कांग्रेस, के.एल. ठाकुर (64) भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), किशोरी लाल शर्मा (46) स्वाभिमान पार्टी तथा निर्दलीय प्रत्याशी हरप्रीत सिंह (36) व विजय सिंह (36) चुनावी मैदान में हैैं।
