-
Advertisement
Jobs: एनटीपीसी में होने जा रही 280 पदों पर भर्ती, 40 हजार है सैलरी
कोरोना काल में अगर आप जॉब की तलाश में है तो यो खबर आप के काम की है। एनटीपीसी लिमिटेड ( NTPC Limited) की ओर से 280 वैकेंसी निकाली है। ये भर्ती इंजीनियरिंग एग्जीक्यूटिव ट्रेनी ( Engineering Executive Trainee)पदों पर की जाएगी साथ ही गेट 2021 परीक्षा के स्कोर के आधार पर होगी। इच्छुक उम्मीदवार एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट ntpccareers.net पर जाकर ऑनलाइन आवेदन ( Online Apply) कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने का आखिरी तारीख 10 जून, 2021 है।
यह भी पढ़ें: HPSSC ने बढ़ाई ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि, जाने कब तक कर सकेंगे Apply
पदों की विवरण इस प्रकार है
इलेक्ट्रिकल – 98
मैकेनिकल – 126
इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रियूमेंटेंशन- 56
योग्यताः आवेदनकर्ता को कम से कम 65 फीसदी अंकों के साथ इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी/AMIE में बैचलर डिग्री होना जरूरी है। फाइनल ईयर/सेमेस्टर के स्टूडेंट्स भी आवेदन कर सकते हैं।
आयुः आवेदक की अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष होनी चाहिए।
उम्मीदवार का गेट परीक्षा में हिस्सा लिया होना जरूरी है। उम्मीदवारों का चयन गेट 2021 के स्कोर के आधार पर होगा।
सैलरीः 40,000-1,40,000 रुपये, बेसिक पे – 40,000 रुपये
अधिक जानकारी के लिए यहां पर क्लिक कर सकते हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
