-
Advertisement

महाशिवरात्रि के दिन इन राशियों के लोगों पर रहेगी भगवान शिव की कृपा, आप भी यहां पढ़ें
इस साल महाशिवरात्रि (Mahashivratri) पहली मार्च 2022 (मंगलवार) को है। भगवान शिव (Lord Shiva) को समर्पित को इस दिन को बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव व माता पार्वती की विधि.विधान से पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन महादेव की पूजा करते समय बिल्वपत्र, शहद, दूध, दही, शक्कर और गंगाजल (Gangaajal) से अभिषेक करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा हमेशा बनी रहती है। जानिए महाशिवरात्रि के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं।
यह भी पढ़ें:महाशिवरात्रि 2022 : शिवरात्रि व्रत में क्या खाएं क्या नहीं जानिए यहां
महाशिवरात्रि शुभ मुहूर्त: पहली मार्च को महाशिवरात्रि सुबह तीन बजकर 16 मिनट से शुरू होकर बुधवार को 2 मार्च को सुबह 10 बजे तक रहेगी। रात्रि में पूजन का शुभ समय शाम छह बजकर 22 मिनट से शुरू होकर रात 12 बजकर 33 मिनट तक होगी।
- महाशिवरात्रि के दिन करें ये काम
- महाशिवरात्रि के दिन व्रत या उपवास करना चाहिए।
- सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद स्वच्छ कपड़ों को धारण करना चाहिए।
- शुभ मुहूर्त में मंदिर जाकर महादेव को जल और दूध अर्पित करना चाहिए।
- महाशिवरात्रि के दिन ओम नमः शिवाय का जाप करना चाहिए।
- इस दिन व्रती को अनाज का सेवन नहीं करना चाहिए।
- महाशिवरात्रि के दिन क्या ना करें।
- महाशिवरात्रि के दिन मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।
- महाशिवरात्रि के दिन देर रात तक नहीं सोना चाहिए।
- महाशिवरात्रि के दिन दाल, चावल या गेहूं से बना अन्न नहीं ग्रहण करना चाहिए।
- ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन काले वस्त्र धारण नहीं करने चाहिए।
- कहा जाता है कि इस दिन भगवान शिव को अर्पित प्रसाद नहीं खाना चाहिए।इस साल महाशिवरात्रि का त्यौहार कुछ राशियों (zodiac signs) के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। इसमें मेष राशि, वृश्चिक राशि और कुंभ राशि आदि शामिल हैं। इन राशियों के जातक पर भगवान शिव का विशेष आशीर्वाद रहेगा।
मेष: मेष राशि वालों के लिए इस साल महाशिवरात्रि का पर्व बहुत ही शुभ रहेगा। इस दिन शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। भगवान शिव के आशीर्वाद से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। आपके हर कार्य सफल होंगे।
मिथुन: महाशिवरात्रि के दिन शुभ समाचार मिलने की उम्मीद है। भगवान शिव भी आप पर अपनी विशेष कृपा बरसाएंगे। आपके वैवाहिक जीवन में भी अच्छे बदलाव आएंगे। रिश्तों में सुधार होने की सबसे अधिक संभावना है। अपने साथी के साथ अपने बंधन को मजबूत करने के लिए इस समय के आसपास की ऊर्जा का इस्तेमाल करें।
वृश्चिकः इस राशि के जातकों पर इस शिवरात्रि पर भगवान शिव की विशेष कृपा होगी। इनके जीवन में अधिक मानसिक शांति और संतुलन का अनुभव करने की संभावना है। अगर इस राशि के जातक नौकरी की तलाश में तो इन्हें कई अच्छे अवसर मिलने की संभावना है। नौकरी और व्यापार में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं।
मकर: मकर राशि वालों को शनि देव और महादेव दोनों से विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा। इस शिवरात्रि पर बेलपत्र, गंगाजल, गाय के दूध आदि के साथ भगवान की पूजा करने से आपको समृद्धि और खुशी मिलगी।
कुंभ: इस राशि के लोगों को शनि देव और महादेव दोनों की ओर से भी आशीर्वाद प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आप सफल होंगे और धन के साथ.साथ आय में भी वृद्धि होगी। इस पर्व पर व्रत अवश्य करें और विधि.विधान से भगवान शिव की पूजा करें।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page