-
Advertisement
#Una: 9 लाख रुपये लूट मामले में पहली सफलता, Punjab से धरा एक आरोपी
ऊना। हिमाचल (Himachal) के ऊना (Una) जिला में 15 मार्च की सुबह जिला मुख्यालय के चंडीगढ़-धर्मशाला नेशनल हाईवे (Chandigarh-Dharamshala National Highway) स्थित एक शराब कारोबारी के कार्यालय में बंदूक की नोक पर हुई नौ लाख रुपये की लूट मामले में पुलिस (Police) के हाथ पहली कामयाबी लगी है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों के एक सहयोगी को पंजाब (Punjab) के खन्ना शहर से धर दबोचा है। आरोप है कि यह युवक आरोपियों को सिम कार्ड और नकली आधार कार्ड उपलब्ध करवाता था। पुलिस ने खन्ना पंजाब से दबोचे गए 27 साल के आशीष कुमार को आज कोर्ट (Court) में पेश कर पांच दिन का पुलिस रिमांड लिया है। पुलिस रिमांड (Police Remand) के दौरान पुलिस इस युवक से वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास करेगी।
यह भी पढ़ें: यूपी के युवक का हिमाचल में गला रेत कर Murder, पत्नी से अवैध संबंध का था शक
बता दें कि बंदूक की नोक पर अंजाम दी गई इस लूट की वारदात के बाद आरोपियों ने शराब कारोबारी के चालक पर 4 राउंड फायरिंग भी की थी। जबकि लूट की वारदात के बाद से ही सभी आरोपी पुलिस के लिए भी सिरदर्द बने हुए थे, लेकिन अब आरोपियों को जाली दस्तावेज और अन्य सामान उपलब्ध करवाने वाले युवक की गिरफ्तारी (Arrest) के बाद मुख्य आरोपियों के भी अरेस्ट किए जाने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। मामला दर्ज करने के बाद से ही पुलिस जांच में जुटी थी। पुलिस के हाथ आरोपियों से अभी तक दूर थे, लेकिन अब एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अन्य आरोपियों के गिरबांन भी पुलिस की पहुंच से अब दूर नहीं दिख रहे हैं। डीएसपी हेडक्वार्टर रमाकांत ठाकुर (DSP Headquarters Ramakant Thakur) ने पंजाब खन्ना से एक आरोपी को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, कोर्ट से आरोपी को पांच दिन का पुलिस रिमांड मिला है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

