-
Advertisement
हिमाचलः दो सड़क हादसों में एक अधेड़ की मौत, दूसरा युवक पीजीआई रैफर
फतेहपुर/धर्मशाला। कांगड़ा जिला में सोमवार रात को हुए दो अलग-अलग हादसों (Road Accident) में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक युवक को पीजीआई रैफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बनाल निवासी जीत कुमार सोमवार रात फतेहपुर (Fatehpur) से बनाल की तरफ जा रहा था कि मोच की समीप सड़क दुर्घटना के कारण गंभीर घायल हो गया । उसे सड़क किनारे गिरा देख अनजान राहगीर द्वारा उसके परिजनों को सूचित किया गया । जिस पर परिजन उसे घायलवस्था में सूर्य अस्पताल राजा का तालाब (Raja Ka Talab) ले गए । वहां पर डॉक्टरों ने घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए पठानकोट (Pathankot) ले जाने की सलाह दी और उसे पठानकोट के निजी अस्पताल ले जाया गया । यहां पर उसकी मौत हो गई ।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः खाई में गिरी कार हरियाणा निवासी की मौत, मवेशी बचाने के चक्कर में हुआ हादसा
थाना प्रभारी फतेहपुर अभिमन्यु शर्मा ने बताया कि पठानकोट के निजी अस्पताल (Private Hospital) से पुलिस थाना जानकारी दी गई, जिस पर पुलिस की टीम ने अस्पताल से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Post Mortem) के लिए भेज दिया है ।वहीं, दूसरे मामल में सदर थाना धर्मशाला (DharamShala) के साथ लगते चौक में एक बेलगाम कार चालक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार बुरी तरह से घायल कर दिया। युवक को इलाज के लिए पीजीआई रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार तेज रफ़्तार कार की टक्कर से बाइक (Bike) सवार युवक को सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। यह हादसा सोमवार रात को सदर थाना धर्मशाला के साथ लगते बाबा मेडिकल स्टोर चौक धर्मशाला पर हुआ। बाइक सवार युवक का नाम कैहरिया जवाली निवासी साहिल बताया गया है। वहीं, कार चालक की पहचान अकुल परमार निवासी शामनगर धर्मशाला के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार कार चालक ने लापरवाही से कार चालते हुए बाइक को टक्कर मारी है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: सेल्फी लेते नदी में गिरा 15 वर्षीय किशोर, गई जान; चूल्हे की आग से झुलसी महिला
हादसे के बाद साहिल को पहले तो क्षेत्रीय चिकित्सालय धर्मशाला (Regional Hospital Dharamshala) पहुंचाया, यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा रैफर कर दिया। इसके बाद जब टांडा (Tanda) में जांच की गई तो पता चला कि साहिल के सिर में गंभीर चोट आई है। ऐसे में उसे आगामी इलाज के लिए पीजीआई (PGI) रेफर कर दिया गया। हादसे का पता चलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। सदर थाना धर्मशाला प्रभारी राजेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कार चालक अकुल परमार के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

