-
Advertisement
Breaking: हिमाचल के इस शहर में सुबह से मचा रहा हंगामा- मारपीट के बाद चक्का जाम
Last Updated on June 18, 2021 by Sintu Kumar
कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा शहर से सटे बीरता गांव में आज सुबह जमीनी विवाद ( land dispute) के चलते एक परिवार पर जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में घायल तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों में से दो को डॉ राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा से पीजीआई ( PGI) रेफर कर दिया है। मामले में पुलिस ( Police) की कार्रवाई से गुस्साए लोगों ने लगभग तीन घंटे तक बीरता में चक्का जाम किया। एसपी विमुक्त रंजन (SP Vimukt Ranjan)ने मौके पर पहुंच कर मामले के शांत करवाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
यह भी पढ़ें: ग्रांफू-काजा हाईवे 505 पर फिर भूस्खलन, बंद हुआ मार्ग, कई वाहन फंसे
जानकारी के अनुसार बीरता में दो परिवारों की काफी समय से जमीनी विवाद चला हुआ है। पीड़ित परिवार का कहना है उन्होंने गुरुवार को पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई गई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद आज सुबह आरोपियों ने घर में घुसकर हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया। इस पर गुस्साए लोगों सड़क जाम कर दी। लोगों का आरोप था कि पुलिस अगर समय रहते कार्रवाई करती तो हमला नहीं होता। इस दौरान गुस्साए लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने डीएसपी कांगड़ा के साथ मौके ए वारदात का भी मुआयना दिया। एसपी ने लोगों से बातचीत कर मामले के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें महिलाएं भी शामिल है। एसपी ने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार की हर संभव सहायता की जाएगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…