-
Advertisement
चंबा में तेज रफ्तार बाइक मवेशी से टकराई, सवार की गई जान
चंबा। हिमाचल के चंबा (Chamba) जिला में बाइक हादसे (Bike Accident) में एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा एनएच पर हुआ है। मृतक व्यक्ति की पहचान आशीष कुमार पुत्र ओम कार निवासी उदयपुर के रूप में हुई है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार आशीष कुमार बीती रात को अपनी बाइक से उदयपुर से चंबा आ रहा था। इसी दौरान जब वह बकानी पुल के पास पहुंचा तो सामने से सड़क पर अचानक एक मवेशी आ गया। जिससे उसकी बाइक मवेशी से टकरा गई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: खड़ा ट्रैक्टर अपने आप लगा चलने, टायर के नीचे आने से चालक की गई जान
इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घायल आशीष को मेडिकल कॉलेज चंबा (Medical College Chamba) पहुंचाया। जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज (Tanda Medical College) भेज दिया। लेकिन टांडा पहुंचने से पहले घायल ने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का भी दौरा किया और हादसे के कारणों की जांच की। पुलिस ने आज यानी सोमवार को शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
