-
Advertisement
हिमाचल: बारिश से गिरी मकान की दीवार, मलबे में दबने से व्यक्ति की मौत
हमीरपुर /नालागढ़। हिमाचल में दो हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा भारी बारिश के चलते हमीरपुर (Hamirpur) जिला में हुआ है। यहां एक कच्चे मकान की दीवार (Wall) गिर गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मलबे में दबने से मौत हो गई। वहीं दूसरा हादसा सोलन जिला के नालागढ़ से सामने आया है। यहां एक अज्ञात वाहन की टक्कर से रिटायर्ड पुलिस कर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में शव कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पहला मामला हमीरपुर के भोरंज से सामने आया है। यहां गुरुवार शाम को भारी वर्षा (Heavy Rain) के कारण कच्चे मकान की दीवार गिर गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह मकान सुदेश कुमारी पत्नी हेमराज गांव भलवानी तहसील भोरंज जिला हमीरपुर का है। जिनके मकान में व्यक्ति काम कर रहा था। इसी दौरान मकान की दीवार गिर गई और व्यक्ति मलबे के नीचे दब गया। जब ग्रामीणों द्वारा उसे निकाला गया, तो उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक व्यक्ति की पहचान साजन कुमार के रूप में हुई है। वहीं कच्चे मकान के गिरने से करीब दो लाख का नुकसान भी बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: पहाड़ी से कार पर गिरा पत्थर, मलबे में दबी महिला; तीन की मौत-तीन घायल
इसी तरह से दूसरा हादसा सोलन (Solan) जिला के नालागढ़ (Nalagarh) में हुआ है। शहर के भरतगढ़ रोड पर एक अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दीए जिसमें कार चालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार चालक जसवीर सिंह अपनी कार से नालागढ़ से दभोटा अपने घर जा रहा था। इसी दौरान चौकी वाला पहुंचते ही किसी अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इस हादसे में कार चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जसवीर सिंह के रूप में हुई है, जोकि वर्तमान में देवभूमि क्षत्रिय संगठन दभोटा इकाई के उपाध्यक्ष व रिटायर्ड पुलिसकर्मी है। थाना नालागढ़ पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group