-
Advertisement

Himachal : पत्थरों से भरा टिप्पर खाई में लुढ़का, एक की गई जान-दो पहुंचे अस्पताल
सुंदरनगर। हिमाचल के मंडी जिला के उपमंडल सुंदरनगर (sunder nagar) में पत्थरों से भरा एक टिप्पर (Tipper) गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल (Injured) हो गए। हादसा सुंदरनगर उपमंडल के तहत नवालधार क्षेत्र में रविवार सुबह पेश आया। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुंदरनगर में भर्ती करवाया गया है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मृतक व्यक्ति की पहचान नवालधार निवासी 45 वर्षीय हुकम चंद के रुप में हुई है। जबकि घायलों में नालनी निवासी 23 वर्षीय राजेंद्र कुमार और डोलधार निवासी 21 वर्षीय कर्मचंद शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।
यह भी पढ़ें: Kullu: बर्फ में दबकर बुजुर्ग की गई जान, 3 फरवरी से था लापता
हादसे के बाद प्रशासन द्वारा मृतक के परिजनों को 10 और घायलों को 5-5 हजार की फौरी राहत राशि प्रदान की गई है। हादसा रविवार सुबह उस समय हुआ जब टिप्पर चालक (Tipper Driver) राजेंद्र सिंह डोलधार से वापिस आ रहा था। उसके साथ हुकम चंद और कर्मचंद भी थे। नवालधार के समीप चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और टिप्पर करीब पचास फीट गहरी खाई में गिर गया। घटना का पता चलते ही स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सड़क तक पहुंचाया। इसी दौरान सूचना मिलते ही एंबुलेंस भी वहां पहुंच गई, लेकिन तब तक गंभीर रुप से घायल हुकम चंद दम तोड़ चुका था। हुकम चंद घर का इकलौता चिराग था। उसके घर में बुढ़े माता-पिता, पत्नी और तीन बच्चे हैं। डीएसपी गुरबचन सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी गई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…