-
Advertisement

हिमाचल: गैस सिलेंडर की आग ने जला डाली पूरी रसोई, एक व्यक्ति भी झुलसा
मंडी चंबा। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में आग लगने एक रसोई (Kitchen) जल गया। रसोई में यह आग गैस सिलेंडर में आग लगने से लगी थी। इस आगजनी में एक व्यक्ति भी झुलस (Scorched) गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसा उपमंडल पधर की टांडू पंचायत के गांव पाखरी से सामने आया है। इस आगजनी में परिवार का मुखिया संजय कुमार झुलसा है। मिली जानकारी के अनुसार पाखरी गांव में संजय कुमार के घर में अचानक से गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) ने आग (Fire) पकड़ ली। आग ने एक दम से रौद्र रूप धारण कर लिया और लकड़ी से बनी पूरी रसोई को अपनी चपेट में ले लिया।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: बद्दी के दशहरा ग्राउंड में हुआ जोरदार विस्फोट, पूरे शहर में मची अफरा तफरी
इस दौरान आग बुझाने का प्रयास कर रहे मकान मालिक संजय आग की लपटों से झुलस गया। आग लगने की सूचना दमकल विभाग पद्धर को दी गई। वहीं मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम (Fire Brigade Team) ने कड़ी मशकत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं उन्होंने सिलेंडर में लगी आग को भी बुझा दिया दिया। गनीमत यह रही कि गैस सिलेंडर फटा नहीं अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना में आंशिक रूप से झुलसे संजय कुमार अस्पताल में प्राथमिक उपचार बाद घर भेज दिया है। वहीं राजस्व विभाग की टीम ने घटना में हुए नुकसान का आकलन करना शुरू कर दिया है।
चंबा में खाई में गिरने से महिला की गई जान
चंबा (Chamba) जिला के पांगी (Pangi) में एक महिला की घास काटने के दौरान खाई में गिरने से मौत हो गई। यह महिला धरवाला क्षेत्र के किलोड़ की रहने वाली थी। मृतक महिला की पहचान रिंकी (27) पत्नी राकेश कुमार निवासी गांव बनेड डाकघर किलोड़ धरवाला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला घासनी में घास काट रही थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसला और वह गहरी खाई में जा गिरी। मौके पर मौजूद अन्य महिलाओं ने महिला को खाई से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group