-
Advertisement

Big Breaking: हिमाचल के एक धागा उद्योग में भड़की आग से एक कामगार की मौत, छह झुलसे
बद्दी। हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी (Baddi) धागा उद्योग विनसम टेक्सटाइल में आग लगने से एक कामगार की मौत हो गई है,जबकि छह आंशिक रूप से झुलस गए हैं। घायलों में दो कामगारों र्को इएसआई अस्पताल काठा रेफर किया गया है। जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है। हादसे में 20 वर्षीय प्रेम सिंह पुत्र छोटका गांव व डाकघर देवगढ़ झारखंड की मौत हुई है। बद्दी की विनसम धागा मिल में आग (Fire) से लाखों रूपए की मशीनरी जलकर राख हो गई। हादसा सुबह दस बजे हुआ, जब विनसम कंपनी में धागा बनाने का कार्य चल रहा था। अचानक धागा बनाने वाली कंपनी में चिंगारी उठने से आग लग गई। मशीन के साथ काम कर रहा प्रेम आग की चपेट में आ गया, जख्मी हालत में उसे बद्दी स्थित सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें: Solan: कूड़ा जलाते झुलसी महिला को तीन Hospital भी नहीं दे पाए जिंदगी, हुई मौत

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आग से यशवंतीए कालीचरण व वनमाली समेत आधा दर्जन कामगार आंशिक रूप से झुलसे हैं, जिसमें वनमाली व कालीचरण को काठा अस्पताल रेफर किया है। इसके अलावा अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। यह सभी कामगार ठेकेदार के पास काम करते थे। प्रेम सिंह अभी पंद्रह दिन पहले ही अपने गांव से आया था। आग से कंपनी (Industry) में दो एमपीओ व दो कंडेसर जलकर राख हो गए। इसके अलावा कंपनी का लाखों रूपए का कच्चा माल भी जल गया है। डीएसपी अजय सिंह ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ भेजा गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
Tags