-
Advertisement
धनोटू- जयदेवी मार्ग पर कार हादसा, एक युवक की गई जान, साथी घायल
सुंदरनगर। जिला मंडी के तहत धनोटू जयदेवी संपर्क मार्ग पर एक सड़क हादसा हुआ है। इस मार्ग पर एक ऑल्टो अनियंत्रित होकर खाई जा गिरी। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हुआ है। मृतक की पहचान मनोज कुमार (33) पुत्र नंदलाल निवासी गांव जवाली डाकघर चांबी के तौर पर हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
धिमेला मोड पर गाड़ी अनियंत्रित हो गई और नीचे नाले में जा गिरी
जानकारी के अनुसार टेक चंद पुत्र हंसराज गांव सुसन डाकघर चांबी तहसील सुंदरनगर अपने दोस्त मनोज कुमार के साथ जय देवी की ओर गया था। गाड़ी मनोज गाड़ी चला रहा था। इसी बीच धिमेला मोड पर गाड़ी अनियंत्रित हो गई और नीचे नाले में जा गिरी। इस हादसे में मनोज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे घायल अवस्था में सिविल अस्पताल सुंदरनगर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मनोज कुमार धनोटु ट्रक यूनियन में चालक था और गरीब परिवार से संबंध रखता था। घटना की पुष्टि डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने की है।

