-
Advertisement
हिमाचल विधानसभा: अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद विपक्ष ने किया वॉकआउट
धर्मशाला। हिमाचल विधानसभा (Himachal vidhan sabha) का शीतकालीन सत्र आज से शुरु हो हुआ। सत्र के पहले दिन विपक्ष ने सरकार के खिलाफ नियम 278 के तहत अविश्वास प्रस्ताव लाया। जिसे अध्यक्ष विपिन परमार ने खारिज कर दिया। विस अध्यक्ष विपिन परमार ने नियमों का हवाला देकर चर्चा की अनुमति नहीं दी। उन्होंने कहा कि कहा कि नियमानुसार कांग्रेस के 23 सदस्य सदन में होने चाहिए। इस नियम का हवाला देकर प्रस्ताव निरस्त कर दिया गया। कांग्रेस के 23 में से 18 सदस्य सदन में थे। कांग्रेस विधायकों ने सदन में चर्चा क्यों नहीं होती के नारे लगाना शुरू कर दिए।
यह भी पढ़ें:हिमाचल विधानसभा के बाहर पुलिस व क्षत्रिय संगठन में झड़प व धक्का मुक्की

इस पर विपक्ष ने वॉकआउट (Walkout) कर दिया। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के सदन में 22 सदस्य हैं और उन्हें माकपा सदस्य का समर्थन मिला है। एक तिहाई सदस्य होने के बावजूद वो प्रस्ताव खारिज किया गया। मौजूदा जयराम सरकार लोगों का विश्वास खो दिया है और चारों तरफ सरकार की किरकिरी हुई है। उन्होंने कहा कि सीएम जयराम के घर पर ही उनकी हार हुई है। वो कहते थे कि मंडी हमारी है लेकिन लोगों ने संदेश दिया कि मंडी एक व्यक्ति की नहीं बल्कि सब की है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

