-
Advertisement
भवन निर्माण देरी पर विपक्ष का वॉक आउट, अंदर बैठे रहे अनिल शर्मा, स्पीकर बोले- ये मान्य नहीं
Vidhan Sabha Monsoon Session : शिमला हिमाचल प्रदेश विधानसभा (Himachal Pradesh VidhanSabha) के मानसून सत्र (Monsoon Session) के चौथे दिन सदन में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) ने थुनाग में हॉर्टिकल्चर कॉलेज के भवन निर्माण में देरी का मुद्दा उठाया। इस पर सीएम ने कहा कि भवन निजी भूमि पर था जिसके चलते अब प्रदेश पर 1 हजार करोड़ का कर्ज है। इस पर विपक्ष ने सदन से वॉक ऑउट कर दिया लेकिन विधायक अनिल शर्मा अंदर ही बैठे रहे। इस पर विधानसभा स्पीकर कुलदीप पठानिया (Assembly Speaker Kuldeep Pathania) ने कहा कि ये वॉक आउट मान्य नहीं होगा क्योंकि एक विधायक अंदर ही बैठा रहा। इसको एक प्रदर्शन के तौर पर लिया जाएगा।
10 करोड़ तो जमीन के लिए ही लग जाएगा
नेता प्रतिपक्ष ने सदन में पूछा कि पिछली सरकार ने कॉलेज (College) के लिए 10 करोड़ का टेंडर लगाया था, लेकिन अब कॉलेज को बंद कर दिया गया है और शिफ्ट करने के नाम पर रोक दिया गया है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhvinder Singh Sukhu) ने इसके जवाब में कहा कि पूर्व सरकार के पास पांच साल का समय था, लेकिन उन्होंने कॉलेज को पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज को न तो शिफ्ट किया जाएगा न ही बंद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 10 करोड़ का बजट काफी नहीं है, क्योंकि इतना बजट तो सिर्फ लैंड डेवलपमेंट (Land Development) में ही लग जाएगा।
सरकार ने जानबूझ कर टेंडर को रोका
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने जानबूझ कर टेंडर को रोका है। जिस पर सीएम सुक्खू ने कहा कि निजी भूमि पर नेरचौक मेडिकल कॉलेज (Nerchawk Medical College) बना दिया, पूर्व BJP सरकार के ये तो हाल हैं. पूर्व सरकार के कारण मौजूदा सरकार हाईकोर्ट (Himachal High Court) और सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में केस हार गई है और अब सरकार पर 1 हजार करोड़ की देनदारी आ गई है.
विपक्ष से सदन से किया वॉक आउट
जिसके बाद बीजेपी ने सदन में नारेबाजी कर दी और सदन से वॉक आउट कर दिया। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया (Assembly Speaker Kuldeep Singh Pathania) ने कहा कि ये वॉक आउट दर्ज नहीं होगा, क्योंकि विपक्ष के एक विधायक अनिल शर्मा सदन में बैठे रहे। इसे वॉक आउट की जगह प्रोटेस्ट के तौर पर ही दर्ज किया जाएगा।
– संजू
