-
Advertisement
Oscars 2025: अनोरा ने 5 अवॉर्ड जीतकर रचा इतिहास, यहां देखें विनर्स की पूरी लिस्ट
Oscars 2025 Winners List: दुनिया के सबसे बड़े फिल्म अवॉर्ड समारोह ऑस्कर 2025 (Oscars 2025)का आयोजन अमेरिका के लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में किया गया। अनोरा’ पुरस्कार समारोह में सबसे ज्यादा चर्चा में रही। इस साल बेस्ट पिक्चर का खिताब अनोरा ने जीता है। फिल्म अनोरा को सबसे ज्यादा 5 अवॉर्ड (5 awards ) मिले। बेस्ट एक्टर का खिताब एड्रियन ब्रॉडी ( Adrien Brody) ने जीता है, उन्हें द ब्रूटलिस्ट के लिए यह अवॉर्ड मिला। इस बार ऑस्कर (Oscars 2025) की दौड़ में भारत की फिल्म “अनुजा” भी शामिल हुई थी। इस फिल्म को गुनीत मोंगा और प्रियंका चोपड़ा जोनास ने मिलकर बनाया है, हालांकि फिल्म को ऑस्कर की रेस से बाहर कर दिया है, लेकिन उसका यहां तक पहुंचाना बेहद कमाल की बात की है। “अनुजा” एक नौ साल की बच्ची की कहानी है, जो फैक्ट्री में काम करती है। साल 2023 में प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा की फिल्म “द एलिफेंट व्हिस्परर्स” ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म केटेगरी में अवॉर्ड जीता था।
Three Oscars. What about four? Or five? #Oscars
Congratulations to ANORA, this year's Best Picture winner! pic.twitter.com/Nt3Q2Ta405
— The Academy (@TheAcademy) March 3, 2025
आइए देखते हैं ऑस्कर के विजेताओं की लिस्ट और किसने मारी बाजी…….
ऑस्कर 2025 विनर्स
बेस्ट पिक्चर- अनोरा
बेस्ट एक्टर लीड रोल- एड्रियन ब्रॉडी (फिल्म: द ब्रुटलिस्ट)
बेस्ट एक्ट्रेस- मिकाएला मैडिसन (फिल्म: अनोरा)
बेस्ट डायरेक्टर- सियान बेकर (फिल्म: अनोरा)
बेस्ट एक्शन लाइव शॉर्ट फिल्म- आई एम नॉट अ रोबोट
बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म- आई एम स्टिल हियर
बेस्ट सिनेमाटोग्राफी- द ब्रुटलिस्ट
ओरिजिनल स्कोर- द ब्रुटलिस्ट
डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म- नो अदर लैंड
डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म- द ओनली गर्ल इन द आर्केस्ट्रा
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- जोई सल्डाना (फिल्म: एमिलिया पेरेज)
बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग- एल माल (फिल्म: एमिलिया पेरेज)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- किरन कल्किन (फिल्म: द रियल पेन)
बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म- फ्लो
बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म- इन द शैडो ऑफ द साइप्रेस
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन- पॉल ताजेवेल (फिल्म: विकेट)
बेस्ट स्क्रीनप्ले- अनोरा
बेस्ट अडैप्टेड स्क्रीनप्ले- पीटर स्ट्रॉघन (फिल्म: कॉन्क्लेव)
फिल्म एडिटिंग- अनोरा
बेस्ट साउंड- ड्यून: पार्ट 2
बेस्ट वीएफएक्स- ड्यून: पार्ट 2
पंकज शर्मा
