-
Advertisement
ऑपरेशन सिंदूर से तिलमिलाया पाकिस्तान, एलओसी पर फायरिंग कर 7 भारतीयों को बनाया निशाना
Operation Sindoor: पहलगाम आतंकी हमले बाद भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। सेनाओं के ज्वॉइंट ऑपरेशन सिंदूर के तहत देर रात पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को ढेर कर दिया। भारत के इस एक्शन से तिलमिलाएं पाकिस्तान ने एक बार फिर नापाक हरकतें दिखाई और एलओसी पर पुंछ जिले में फायरिंग कर दी और आम भारतीयों को निशाना बनाया है। एलओसी के पास गांवों पर तोपों और मोर्टार से गोलाबारी की है, जिसमें एक महिला और दो बच्चों समेत 7 लोगों की मौत हो गई है और 38 अन्य घायल हो गए हैं। सभी 7 मौतें सबसे ज्यादा प्रभावित पुंछ जिले में हुईं हैं, जबकि 25 अन्य लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि बारामूला जिले के उरी सेक्टर में 10 लोग घायल हुए और राजौरी जिले में तीन अन्य घायल हुए हैं।
स्कूल और कॉलेज आज बंद रहेंगे
जानकारी के अनुसार पुंछ इलाके में पाकिस्तान की मोर्टार गोलीबारी में 7 लोगों की मौत हो गई है। पाकिस्तान पहले भी ऐसी हरकतें करता रहा है। इसका जवाब भारतीय सेना ने जोरदार तरीके से दिया, इससे पाकिस्तान के कई इलाकों में भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। पाकिस्तान ने मस्जिदों से ऐलान कर अपने लोगों को सुरक्षित जगहों पर छिपने की अपील की गई। सेना की गोलीबारी से बौखलाये पाकिस्तानी सेना ने देर रात जम्मू-कश्मीर के सामने एलओसी लाइन और आईबी के पार चौकियों से तोपखाने की गोलाबारी सहित मनमाने ढंग से गोलीबारी की। मंडलायुक्त जम्मू ने गोलीबारी समेत स्थितियों को देखते हुए जम्मू, सांबा से लेकर कठुआ, पुंछ और राजौरी में मौजूद स्कूल और कॉलेज आज बंद रहेंगे।
पंकज शर्मा
