-
Advertisement
हिमाचल: धर्मशाला पंचायत प्रधानों-उपप्रधानों के सामूहिक इस्तीफे पर बड़ा फैसला, यहां जाने
धर्मशाला। हिमाचल के सबसे बड़े जिला कांगड़ा के विकास खंड धर्मशाला की पंचायतों के प्रधान-उप प्रधानों (Panchayat Pradhan-Up-Pradhan) के सामूहिक इस्तीफा मामले में जिला प्रशासन ने बुधवार को पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। डीसी कांगड़ा (DC Kangra) के साथ हुई बैठक के बाद पंचायत प्रधान-उप प्रधानों ने अपने इस्तीफे (Resignations) वापिस ले लिए हैं। वहीं, सरकार के आदेशों के चलते पंचायत सचिव की बल्ला जदरांगल में तैनाती के आदेशों को वापस ले लिया गया हैए तथा सचिव को डीआरडीए में तैनात किया गया है।
यह भी पढ़ें:हिमाचलः निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ शिक्षा निदेशालय के बाहर पहुंच गए अभिभावक
बता दें कि धर्मशाला (Dharamshala) विकास खंड के अंतर्गत ढगवार पंचायत सचिव के खिलाफ पंचायत प्रधान-उप प्रधान संगठन ने मोर्चा खोल दिया था। जिस पर प्रशासन ने पंचायत सचिव को ढगवार से तबादला कर डीआरडीए धर्मशाला तैनाती दी थी। इसके बाद सचिव को फिर बदल कर बल्ला जदरांगल पंचायत में तैनात कर दिया, जिसका लोगों सहित संगठन इसके विरोध में उतर आए। इसी के चलते सोमवार को ब्लॉक की पंचायतों के प्रधान व उप.प्रधानों ने सामूहिक तौर पर अपने इस्तीफे जिला प्रशासन को सौंप दिए थे। बहरहाल अब सभी 27 पंचयात प्रधानों व उप-प्रधानों के इस्तीफे वापिस हो गए हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

