- Advertisement -
मुंबई। टीवी और फिल्म एक्ट्रेस अकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) का नाम साल 2019 में बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा की वजह से खूब चर्चा में आया था। आकांक्षा पुरी पारस की एक्स गर्लफ्रेंड हैं। पारस जब शो में गए थे तब आकांक्षा और वो एक दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन बाहर आने के बाद दोनों अलग हो गए। आकांक्षा उसके बाद से अब फिर चर्चा में आई हैं। आकांक्षा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जो काफी चर्चा में हैं।
वीडियो में आकांक्षा फेमस सिंगर मीका सिंह ( Singer Mika Singh) के साथ नज़र आ रही हैं। वीडियो में मीका सफेद रंग की शर्ट पहने नज़र आ रहे हैं, वहीं आकांक्षा ने रेड कलर का सूट पहना हुआ है और दोनों एक गुरुद्वारे में बैठे हुए अरदास सुन रहे हैं। मीका और आकांक्षा का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को देख ये अंदाज़ा लग रहे हैं कि दोनों ने शादी कर ली है और माथा टेकने गुरुद्वारे गए हैं।
लोगों के इस अंदाजे की वजह है आकांक्षा पुरी का कैप्शन जिसमें आकांक्षा ने लोगों से दुआएं मांगी हैं साथ ही मीका सिंह को टैग करते हुए दिल बनाया है। कैप्शन के साथ एक्ट्रेस ने जिन हैशटैग्स का इस्तेमाल किया है उससे ये अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि या तो दोनों रिलेशनशिप में हैं या शादी कर ली है या करने वाले हैं। एक्ट्रेस ने लिखा, “Seeking blessings 😍 @mikasingh ❤️ #yearsoftogetherness #feelingblessed #togetherforlife #bond #beingme”
हालांकि अभी तक तो दोनों की शादी या रिलेशनशिप को लेकर ना कई खबर सामने आई हैं ना ही फोटो। पारस से ब्रेकअप के बाद आकांक्षा किसी के साथ नजर नहीं आई थीं और अब आई हैं तो मीका के साथ। ये वीडियो देखकर लोग दोनों को खूब आशीर्वाद और बधाई दे रहे हैं। हालांकि असलियत क्या है ये कोई नहीं जानता।
- Advertisement -