-
Advertisement
डीजे वाले ने बजाई कोरोना ट्यून तो झूमकर नाचे लोग, वीडियो वायरल होने पर फूटा लोगों का गुस्सा
इस समय देश कोरोना वायरस (Coronavirus) जैसी खतरनाक महामारी से लड़ रहा है और ऐसे में नियमों का सख्ती से पालन बहुत जरूरी है। लेकिन कुछ लोग शायद इस बात को बिलकुल भी सीरियस नहीं ले रहे उल्टा इसका मजाक बना रहे हैं। ऐसा एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर शायद आपको इन लोगों पर हंसी भी आए और गुस्सा भी। आईपीएस ऑफिसर संतोष सिंह (IPS Officer Santosh Singh) ने ये वीडियो शेयर किया है। वीडियो में डीजे पर लोग कोरोना ट्यून पर डांस करते नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें:डीएम को भारी पड़ा मैरेज हॉल में दबंगई दिखाना, सस्पेंड हुए, माफी भी मांगी
विडंबना 😮#Corona2ndWave #COVID19 pic.twitter.com/gEq6YFW2B8
— Santosh Singh (@SantoshSinghIPS) April 27, 2021
आईपीएस ने इस वीडियो (Video) पर हैरानी जताई है। आईपीएस ऑफिसर संतोष सिंह ने कैप्शन में लिखा, ‘विडंबना’। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग डीजे पर डांस कर रहे हैं तभी गाना रुकता है और कोरोना ट्यून बजने लगती है फिर पीछे से म्यूजिक बजने लगता है और लोग डांस करने लगते हैं। कोरोना ट्यून (Corona Tone) में एक महिला कहती है, ‘कोरोना वायरस या कोविड-19 से आज पूरा देश लड़ रहा है पर याद रहे, हमें बीमारी से लड़ना है, बीमार से नहीं।’ लोगों ने इस ट्यून का मजाक बना दिया और इसको हल्के में ले कर मजे से नाच रहे हैं। वीडियो को देखकर लोगों का गुस्सा भी फूटा है और उन्होंने इस तरह के लोगों को ही लॉकडाउन के लिए जिम्मेदार ठहराया। आप भी देखिए लोगों का रिएक्शन ….
https://twitter.com/sunil_hirgude/status/1387074503163879425
https://twitter.com/VIKASHPANDA8/status/1387216940020604929
https://twitter.com/dmyadav90/status/1387205601692774405
Corona को Challenge जो उखाड़ना है उखाड़ ले
हद है 🤦— Marvel اعجاز🇮🇳🗨️ (@bada_beta) April 28, 2021