-
Advertisement
Pahalgam से लौटी Deepika Kakkar पर भड़के लोग, जमकर कर डाली खिंचाई
Deepika Kakkar : जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों को अपना निशाना बनाया। हमले में कई लोगों ने जान गंवाई है और कई घायल है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बीच टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (TV Actress Dipika Kakar) और उनके शौहर शोएब इब्राहिम (shoaib ibrahim)ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपडेट दिया था कि वे लोग सुरक्षित हैं और सुबह ही कश्मीर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने बताया था कि वे दिल्ली सुरक्षित पहुंच चुके हैं। लेकिन अपडेट में उन्होंने लिखा था, “नया व्लॉग जल्द ही आ रहा है।” अपनी इस लाइन के लिए वे ट्रोल्स के निशाने पर आ गए।

पोस्ट देख सोशल मीडिया यूजर्स का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। उन्होंने ‘नए व्लॉग’ का अपडेट देने के लिए शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ को ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। एक यूजर ने तंज कसते हुए कहा, “नया व्लॉग जल्द ही आ रहा है’ सच में? आपको आतंकी हमले के पीड़ितों के बारे में कुछ भी नहीं कहना है। इसमें भी सिर्फ व्लॉग की पड़ी है। उन लोगों पर धिक्कार है जो आपके चैनल को सब्सक्राइब करते हैं और आपको देखते हैं।”

एक यूजर ने लिखा, “वाह! आप लोगों को शर्म नहीं आती? 25 से ज्यादा हिंदू मारे गए हैं और आप लोगों का मैसेज केवल इस बारे में है कि आपका व्लॉग जल्द आ रहा है। आतंकी देश को बढ़ावा देते रहें, उनके ड्रामा, खाने, संस्कृति और पूरे परिवार को, लेकिन कमाओ और रहो भारत में।”
पंकज शर्मा
