-
Advertisement
यहां पेड़ में सिक्के लगाते हैं लोग, बेहद रोचक है कारण
Last Updated on August 16, 2022 by Neha Raina
दुनिया में रहस्यमयी चीजों की कमी नहीं है। आज हम आपको ऐसे एक अनोखे पेड़ के बारे में बताएंगे, जिस पर पैसे उगते हैं। ये पेड़ ब्रिटेन (Britain) में है, यहां वाकई में सिक्के उगते हैं। ये पेड़ एक मशहूर पर्यटन स्थल बन चुका है। इस पर कोई ऐसी जगह नहीं बची है, जहां सिक्के (Coins) ना लगें हों।
ये भी पढ़ें-नहीं देखा होगा ऐसा पेड़, लगते हैं गुलाब जामुन के स्वाद जैसे फल
बता दें कि ये पेड़ डिस्ट्रिक्ट में मौजूद है और ये पेड़ करीब 1700 साल पुराना है। ये पेड़ वेल्स के पोर्टमेरियन गांव में मौजूद है। इस पेड़ पर लोग खुद सिक्के लगाते हैं। पेड़ पर सिक्के लगाने को लेकर लोगों की अलग-अलग मान्यताएं भी है। कुछ लोगों का मानना है कि पेड़ में सिक्के लगाने से उनकी मनोकामना पूरी हो जाती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि इस पेड़ में किसी दैवीय शक्ति निवास करती है। लोग क्रिसमस के मौके पर इस पेड़ के आसपास मिठाइयां और तोहफे रख जाते हैं। इतना ही नहीं इस पेड़ में प्रेमी जोड़े रिश्तों में मिठास के लिए भी सिक्के लगाते हैं।सबसे खास बात ये है कि इस पेड़ पर दुनियाभर के तमाम देशों के सिक्के आपको इस पेड़ में लगे मिल जाएंगे। कुछ लोग लाइलाज बीमारी से निजात पाने के लिए इस पेड़ में सिक्के लगाते हैं। वहीं, कुछ लोग कामकाज में सफलता पाने के लिए पेड़ में सिक्के लगाते हैं।