- Advertisement -
दुनिया के हर देश के अपने अलग-अलग रीति-रिवाज हैं। हर किसी देश में कोई ना कोई जनजाति ऐसी बसी हुई है, जिनके रीति-रिवाज जानकर हम दंग रह जाते हैं। बहुत सारी जनजातियां आज भी सदियों पुराने रीति-रिवाजों को निभा रही हैं। आज हम आपको एक ऐसी जनजाति (Tribe) के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां के लोग बहुत अनोखी रीति निभाते हैं।
हम बात कर रहे हैं पश्चिमी अफ्रीका के नाइजर में वूडाबी (Woodabe) नाम की जनजाति की। इस जनजाति के लोग एक-दूसरे की पत्नी की चोरी करने को अपने समाज के लिए शुभ मानते हैं। इस जनजाति के लोग ऐसी रीति को सदियों से निभाते आ रहे हैं। यहां के लोग एक त्योहार के दौरान एक दूसरे की पत्नियां चुरा लेते हैं और उसके बाद उनसे शादी कर लेते हैं।
इस जनजाति के आदमियों को शादी के लिए दूसरे की पत्नियों को चुराने का काम करना पड़ता है। यहां लोग हर साल वाइफ स्टीलिंग फेस्टिवल त्योहार मनाते हैं, जिसमें कई महिलाएं एक साथ एक मैदान में बैठ जाती हैं। इन महिलाओं में शादीशुदा महिलाओं के साथ-साथ कुंवारी लड़कियां भी शामिल होती हैं। इस त्योहार में महिलाओं समेत कुंवारी लड़कियों को भी अपना पति चुनने की आजादी होती है।
बताया जाता है कि इस त्योहार में महिलाएं पुरुषों को कई पैमानों पर तौलती हैं। महिलाएं पुरुषों का मेकअप, सुंदरता व डांस देखकर उनको चुनती हैं। इसके लिए पुरुषों को अच्छा मेकअप करना और डांस करना आना चाहिए। इस त्योहार के लिए पुरुष साल भर मेहनत करते हैं। उनको साल भर अपनी लुक्स का ध्यान रखना पड़ता है। वहीं, अगर कोई भी औरत एक बार हां कर दे तो रिश्ता जायज मान लिया जाता है। इतना ही नहीं अगर किसी शख्स की पत्नी किसी दूसरे के साथ चली जाती है तो उसका पति भी कुछ नहीं कर सकता है।
- Advertisement -