-
Advertisement
हिमाचल: CM साहब! प्राकृतिक आपदा ने तोड़ डाले हमारे घर, मंदिर में ले रखी है शरण; करें सहायता
मंडी। हिमाचल में पिछले दिनों हुई भारी बारिश (Heavy Rain) ने कई लोगों को बेघर कर दिया। कई लोगों के घर जमींदोज हो गए, तो कई लोगों के घर गिरने के कगार पर पहुंच गए। यह लोग अब सरकार की तरफ टकटकी लगाकर राहत मिलने की आस लगाए बैठे हैं। ऐसे ही कुछ पीड़ित लोग रविवार को मंडी में आयोजित सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) के कार्यक्रम में पहुंच गए। वल्लभ विश्वविद्यालय की प्रो. चांसलर अनुपमा सिंह की अध्यक्षता में त्राम्बली गांव के लोगों ने सीएम जयराम ठाकुर को आपबीती बताई और उनसे सहायता मांगी।
यह भी पढ़ें:जनता को मुफ्तखोर बनाने की बात करने वाले अब 300 यूनिट फ्री बिजली का कर रहे ऐलान: CM जयराम
अनुपमा सिंह ने सीएम जयराम ठाकुर को बताया कि पिछले दिनों हुई भारी बारिश के चलते आई प्राकृतिक आपदा (Natural Calamity) से त्राम्बली गांव में 14 से 15 लोगों के मकान क्षतिग्रस्त (House Damage) हो चुके हैं और कई मकान ऐसे हैं जिनमें रहने से खतरा है। इसके चलते यह सभी लोग अब मंडी (Mandi) के प्रसिद्ध बाबा बाला कामेश्वर मंदिर में ठहरने को मजबूर हो चुके हैं। लोगों ने बताया कि वह बुरी तरह से परेशान और हताश हैं। इन लोगों ने सीएम जयराम से सहायता मांगी है। अनुपमा सिंह ने बताया कि सीएम जयराम द्वारा इन सब लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना है और वहीं इन सब लोगों को हर संभव मदद देने का आश्वासन भी दिया है।
बता दें कि सीएम जयराम ठाकुर 2 दिन के मंडी जिला प्रवास पर है। यहां उन्होंने जहां करोड़ों के शिलान्यास किए। वहीं मंडी के पड्डल ग्राउंड में 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना का शुभारंभ भी किया। इस कार्यक्रम में सीएम जयराम ने जनता को संबोधित किया और कांग्रेस (Congress) पर जमकर तंज कसे। इसी कार्यक्रम के बाद वल्लभ विश्वविद्यालय की प्रो. चांसलर अनुपमा सिंह की अध्यक्षता में त्राम्बली गांव के करीब 15 से 16 लोगों ने सीएम जयराम से मुलाकात की और अपनी समस्याएं उन्हें बताई। प्राकृतिक आपदा से घिरे हुए लोगों ने सीएम जयराम ठाकुर से मदद (Help) की गुहार लगाई है। अनुपमा सिंह ने बताया कि उनके गांव में कई ऐसे लोग हैं जो प्राकृतिक आपदा से ग्रसित हैं। इन लोगों को मदद की जरूरत है। इसी के चलते वह आज इन लोगों के साथ सीएम जयराम ठाकुर से मिले हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


