-
Advertisement
हिमाचलः ढांक से गिरा जलशक्ति विभाग का सेवानिवृत बेलदार, मौके पर निकले प्राण
सुंदरनगर। करसोग उपमंडल में एक दर्दनाक हादसा( Accident) पेश आया है। यहां एक व्यक्ति की ढांक से गिरकर मौत (Death) हो गई। हादसे का शिकार व्यक्ति जलशक्ति विभाग से बेलदार के पद से सेवानिवृत हुआ है। जानकारी के मुताबिक करसोग में सब तहसील बगशाड के अंतर्गत साहज पंचायत के जरोड में एक व्यक्ति के ढांक से सौ फीट गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। व्यक्ति कू पहचान तोताराम ( 63) निवासी चटकर, जस्सल के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल: हीटर से रजाई में लगी आग, स्टोर जल कर राख; एक व्यक्ति की मौत
वह किसी गांव में शादी समारोह के लिए गया था, यहां से वापस लौटते वक्त रास्ते में पांव फिसलने से वह गहरी खाई में गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान जब व्यक्ति घर नहीं पहुंचा तो परिवार के सदस्य व्यक्ति तलाश करने निकल गए । उन्होंने पाया कि तोता राम खाई में गिरा था। उसकी मौत हो चुकी थी। तोता राम तीन साल पहले वर्ष वर्ष 2018 में जलशक्ति विभाग से बेलदार के पद से सेवानिवृत्त हुआ था। वहीं प्रशासन मृतक के परिवार को 10 हजार की फौरी राहत जारी करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके लिए हल्का पटवारी से रिपोर्ट मांगी गई है। जिसके बाद राहत राशि जारी की जाएगी। डीएसपी करसोग गीतांजली ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि उप तहसील बगशाड के तहत एक व्यक्ति की ढांक से गिर कर मौत हुई है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

