-
Advertisement
पीएम नरेंद्र मोदी ने दीपोत्सव का किया शुभारंभ, राममय हुई अयोध्या
पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) दीपोत्सव में शामिल होने के लिए आयोध्या पहुंचे। वहां उन्होंने सबसे पहले रामलला के दर्शन कर उनकी आरती उतारी। इसके बाद उन्होंने गर्भगृह की परिक्रमा की और अपनी जेब से रुपए निकालकर दानपात्र में भी डाले। पीएम ने सरयू की पूजा कर आरती भी उतारी। इसके बाद उन्होंने श्रीराम का राज्याभिषेक (Shri Ram’s coronation) किया। इसके बाद उन्होंने जनता को संबोधित किया। दीपोत्सव के अवसर पर पूरी अयोध्या राममय हो गई है। आज अयोध्या में 15 लाख दीपों को एक साथ प्रज्ज्वलित कर विश्व रिकॉर्ड बनाया गया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या का यह आयोजन हमारे सांस्कृतिक जागरण का प्रतिबिंब है। आज हमारा सौभाग्य है कि हम अयोध्या के इस भव्य और दिव्य रूप का दर्शन कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि जब हम स्वार्थ से ऊपर उठकर काम करते हैं तो यह मानते हैं कि जो भी हम कर रहे हैं वो मानव कल्याण के लिए है। उन्होंने कहा कि मध्य काल से लेकर आधुनिक काल तक भारत तमाम झंझावात झेले। इस दौरान कई सभ्यताएं पूरी तरह नष्ट हो गई पर भारत ने हर अंधकार के युग से निकल कर अपने पराक्रम से भविष्य का निर्माण किया। इस अवसर पर पीएम ने कहा एक समय वो भी था जब हमारे ही देश में श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाए जाते थे।
यह भी पढ़ें- ब्रिटेन के पीएम पद के उम्मीदवार बनेंगे भारतीय मूल के ऋषि सुनक
इसका नतीजा यह हुआ कि हमारे देश के धार्मिक स्थलों का विकास पीछे छूट गया। पिछले आठ साल में हमने धार्मिक स्थानों के विकास के काम को आगे रखा (carried forward the development work) है। उन्होंने कहा कि श्री रामलला के दर्शन और उसके बाद राजा राम का अभिषेक यह सौभाग्य राम जी की कृपा से ही मिलता है। अयोध्या के कण-कण में उनका दर्शन समाहित है। राम धर्म के साक्षात स्वरूप हैं, उन्होंने हर उम्र में कर्तव्य निभाया। जब श्रीराम का अभिषेक होता है तो हमारे भीतर भगवान राम के आदर्श व मूल्य और दृढ़ हो जाते हैं। राम के अभिषेक के साथ ही उनका दिखाया गया पथ और प्रदीप्त हो उठता है।
💥Happy Diwali 💥
Watch LIVE!
PM @narendramodi will celebrate Diwali in sacred city of Lord Shri Ram, Ayodhya @ 5 PM onwards.
जम्बूद्वीपे भरतखण्डे आर्यावर्ते भारतवर्षे,
एक नगरी है विख्यात अयोध्या नाम की,
यही जन्म भूमि है परमपूज्य श्री राम की।Link: https://t.co/wVJXaP9s3k pic.twitter.com/FvLGAGZO1R
— MyGovIndia (@mygovindia) October 23, 2022
सियावर रामचंद्र की जय कहकर पीएम मोदी ने अपना संबोधन समाप्त किया। अयोध्या वासियों को अयोध्या के विकास में सहयोग करने की अपील की। अयोध्या आने वाले लोगों का मन से सम्मान व सत्कार करने की बात भी कही। इससे पहले पुष्पक विमान से भगवान राम, मां सीता और लक्ष्मण पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने भगवान राम की अगवानी की। तिलक लगाकर आरती उतारी। वहीं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने हाथ जोड़कर श्रीराम और सीता को प्रणाम किया। इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता को संबोधित किया। सीएम ने कहा कुछ लोगों ने अयोध्या को वीरान बना दिया था। पीएम मोदी ने राम मंदिर का भूमिपूजन कर इसके विकास का नया अध्याय शुरू किया।