-
Advertisement
कांग्रेस ने केवल शिलान्यास ही किए, लोकार्पण पीएम मोदी ने किए: गौरव भाटिया
शिमला। हिमाचल (Himachal) में विधानसभा चुनाव है, तो दोनों पार्टियों से केंद्र के शीर्ष नेता लगातार प्रदेश में दस्तक दे रहे हैं। बीजेपी ने 68 विधानसभा सीटों (68 assembly seats) पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इसके बाद बीजेपी फुल प्रचार के मूड में है। यही कारण है कि बीजेपी के शीर्ष नेता लगातार हिमाचल का रुख कर रहे हैं। इसी फेहरिस्त में बीजेपी के प्रवक्ता गौरव भाटिया शिमला में पहुंचे और उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल भ्रष्टाचार की गारंटी ही दे सकती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ही एक ऐसी पार्टी है जो पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व में देश को मजबूत कर रही है। कांग्रेस पार्टी में तो केवल एक परिवार का हित सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार देश को आगे बढ़ा रही है। कुछ भ्रष्टाचारी दल बाय डिफाल्ट सरकार आने की बात कर रहे हैं। मगर वो याद रखें कि बीजेपी न्यू ट्रेंड सेटर है।
यह भी पढ़ें:केंद्र की तरह हिमाचल में भी बिखरी पड़ी है कांग्रेस, मां-बेटा दोनों जमानत पर: संबित पात्रा
हाल ही में पांच प्रदेशों में चुनाव (Election) हुए हैं जहां बीजेपी ने न्यू ट्रेंड (New Trend) सेट किया है। मेहनत और ईमानदारी से हिमाचल में भी सरकार बनेगी। नया इतिहास रचा जाएगा। आज जो बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं, वे दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाएंगे। भ्रष्टाचारी कांग्रेस ने तो केवल शिलान्यास का ही काम किया है, लोकार्पण तो पीएम नरेंद्र मोदी ने किया है। एम्स के अलावा मेडिकल कॉलेज भी प्रदेश को दिए गए । उन्होंने कहा कि एक तरफ डबल इंजन दूसरी तरफ ट्रबल इंजन (Trouble Engine) हैं। हम एक दिशा में जाते हैं तो ट्रबल इंजन लूट खसूट में लगा रहता हैं। कांग्रेस के लिए हिमाचल छुट्टियां बिताने का घर है, जबकि पीएम और सीएम के लिए यह कर्मभूमि है। जो छुट्टी मनाने आते हैं तो जनता उनकी छुट्टी चुनाव में कर देगी।

