-
Advertisement
वाह री! हिमाचल पुलिस, चोरी और धोखाधड़ी की आरोपी महिला 21 साल बाद की गिरफ्तार
Last Updated on October 9, 2021 by Vishal Rana
हमीरपुर। इसे हिमाचल पुलिस की कामयाबी कहें या कुछ और। इसका फैसला आप इस खबर को पढ़ कर खुद ही कर सकते हैं। हिमाचल में पुलिस ने चोरी और धोखाधड़ी (Fraud) की आरोपी महिला को 21 साल बाद गिरफ्तार किया है। मामला हमीरपुर (Hamirpur) जिला से संबंधित है। यहां की जिला पुलिस के पीओ सेल ने 21 साल से उद्घोषित अपराधी महिला को पिंजौर से पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपी महिला जिला में दो विभिन्न मामलों जबकि प्रदेशभर में अन्य मामलों में भी आरोपी है। इस महिला की हिमाचल पुलिस को ही नहीं बल्कि अन्य जिलों की पुलिस को भी इसकी तलाश थी।
यह भी पढ़ें: सिफारिशों पर तबादलेः हिमाचल हाईकोर्ट हुआ सख्त, डीओ नोट पर स्थानांतरण मान्य नहीं
पुलिस के काफी प्रयासों के बाद भी महिला पुलिस की गिरफ्त (Arrest) में नहीं आ रही थी, लेकिन जिला पुलिस के पीओ सेल (PO Cell) ने महिला को पिंजौर में पकड़ लिया है। महिला के खिलाफ हमीरपुर और भोरंज थाने में वर्ष 2000 में चोरी और धोखाधड़ी के मुकद्दमे दर्ज हुए थे। इसके बाद महिला को पुलिस ने पकड़ लिया था। महिला कोर्ट (Court) में पेश नहीं होती थी। जिस पर कोर्ट ने उसे उद्घोषित अपराधी करार दिया था। पुलिस को काफी सालों तक महिला का सुराग नहीं लग रहा था, लेकिन अब महिला पिंजौर से गिरफ्तार हुई है। पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि महिला को पीओ सेल की टीम ने पिंजौर से गिरफ्तार कर लिया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group