-
Advertisement
![News on Chamba](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2021/12/chamba.jpg)
हिमाचलः पुलिस ने चंबा-साहो मार्ग पर चरस के साथ पकड़ा एक शख्स
चंबा। हिमाचल प्रदेश में नशे का कारबोर पर लगाम लगाने की पुलिस( Police) लगातार प्रयास कर रही है। इसी बीच पुलिस ने एक व्यक्ति को चरस( Charas)के साथ पकड़ा है। चंबा-साहो मार्ग पर पुलिस की एसआईयू सेल की टीम ने नाकाबंदी के दौरान चैन लाल गांव कंडोलू तहसील चंबा को डेढ़ किलोग्राम चरस सहित एक तस्कर को दबोचा है। आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 20 के तहत सदर पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद अब आरोपी को पुलिस रिमांड के लिए अदालत में पेश किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें-ओमिक्रोन के बढ़ते खतरे के बीच पीएम मोदी ने आज शाम बुलाई अहम बैठक
जानकारी के अनुसार एसआईयू सेल के मुख्य आरक्षी परमेश शर्मा की अगवाई में टीम ने साहो मार्ग पर नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पैदल गुजर रहा चैन लाल पुलिस को देखकर घबरा गया। संदेह के आधार पर जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक किलो 502 ग्राम चरस बरामद हुई। एएसपी चंबा विनोद कुमार ने कहा कि व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group