-
Advertisement
काला पॉलिथीन और कपड़ों पर खून के धब्बे खोलेंगे श्रद्धा मर्डर का राज
Last Updated on November 19, 2022 by sintu kumar
दिल्ली में श्रद्धा मर्डर केस बहुत बुरे तरीके से उलझ चुका है। अब दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने आरोपी आफताब की निशानदेही पर एक पॉलिथीन (Polythene) बरामद कर लिया है। पुलिस यह मानकर चल रही है कि यह पॉलिथीन हत्या की गुत्थी को सुलझा सकता है। पुलिस ने इस पॉलिथीन को लैब में भेज दिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कुछ कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस मानकर चल रही है कि कपड़ों पर खून के छींटे मिल जाएंगे। इससे केस को सुलझाने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें- पंजाबी गानों में नहीं दिख सकेगा अब गन कल्चर,हथियारों के लाइसेंस की होगी समीक्षा
शुरू-शुरू में आफताब (Aftab) ने केस को बहुत ज्यादा उलझाया मगर पुलिस (Police) की ओर से सख्ती बरतने पर वह बुरी तरह से टूट गया। पुलिस मान रही है कि अब वारदात का जल्दी खुलासा हो जाएगा। इसके अलावा आरोपी की निशानदेही पर एक हथियार नुमा चीज भी बरामद हुई है। पुलिस को आशंका है कि इस हथियार का इस्तेमाल श्रद्धा की हत्या के बाद उसके शव के टुकड़े करने में किया गया होगा। वहीं पुलिस ने महरौली के जंगल में सर्च अभियान के दौरान कई तरह की हड्डियां बरामद की हैं। यह हड्डियां पुलिस को 16 नवंबर को उस समय मिलीं जब पुलिस सुबह छह बजे छतरपुर (Chattarpur) के जंगल में पहुंची। उसी दिन पुलिस ने सुबह नौ बजे जंगल एरिया में 100 फुटा रोड से भी थाई बोन की हड्डियां बरामद की हैं। इसके अगले दिन पुलिस ने जब तीसरा सर्च ऑपरेशन चलाया तो मेट्रो पिलर के पास रेडियस अलना, पेटेला और फेमर आदि हड्डियां बरामद हुई थीं। मगर अभी तक पुलिस यह साबित नहीं कर पाई है कि ये हड्डियां किसकी हैं।