-
Advertisement
shraddha murder case //Aftab// Delhi Police
Last Updated on November 25, 2022 by Neha Raina
श्रद्धा हत्याकांड मामला बुरी तरह से उलझा हुआ है। पुलिस शव के पार्ट्स को ढूंढने के लिए चप्पा-चप्पा छान रही है। वहीं आरोपी आफताब के कमरे से पांच चाकू बरामद किए गए हैं। ये चाकू सामान्य नहीं हैं और इनकी लंबाई पांच से छह इंच है। पुलिस ने जांच के लिए ये चाकू फॉरेंसिक लैब भेज दिए हैं। अब जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि इनका इस्तेमाल कत्ल के लिए किया गया है कि नहीं। फिलहाल पुलिस सारे तथ्यों को छान रही है। अभी तक पुलिस को दूसरा कोई बड़ा हथियार बरामद नहीं हो पाया है।