- Advertisement -
ऊना। आपदा की इस स्थिति जहां हिमाचल पुलिस सड़कों पर उतरकर कर्फ्यू के आदेशों की पालना करवा रही है वहीं कोई भी मजदूर गरीब भूखा न रहे इस बात का भी हिमाचल पुलिस पूरी तरह से ख्याल रख रही है। ऊना जिला में बाहरी राज्यों से आये प्रवासी रोजाना मेहनत मजदूरी कर अपना पेट पालते है लेकिन कर्फ्यू के चलते इनकी दिहाड़ी नहीं लग रही। इन प्रवासियों के घर का चूल्हा चलता रहे इसके लिए ऊना पुलिस और बनगढ़ पुलिस बटालियन ने हाथ बढ़ाए है। पुलिस द्वारा आज ऊना जिला के विभिन्न स्थानों पर झुग्गी झोपड़ियों में जाकर प्रवासियों को राशन और मास्क वितरित किये। वहीं कोरोना वायरस बारे जागरूक कर इससे सजग रहने का भी आह्वान किया।
- Advertisement -