-
Advertisement
प्रतिभा सिंह बोली: सीएम जयराम को अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए- ना कि कांग्रेस की
शिमला। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) ने कांग्रेस (Congress) की 10 गारंटियों पर सीएम जयराम द्वारा उठाए गए सवाल पर पलटवार किया। प्रतिभा सिंह ने कहा कि सीएम जयराम को अपनी पार्टी बीजेपी की चिंता करनी चाहिए ना कि कांग्रेस की। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में चार उप चुनावों में लोगों ने बीजेपी को पूरी तरह नकार दिया थाए अब विधानसभा चुनावों (Vidhan Sabha Election) में लोग उसे प्रदेश की सत्ता से बाहर करेंगे। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में बीजेपी ने अपने कोई भी चुनावी वादे (Election Promises) पूरे नही कियेए अब चुनावों के समय लोगों को गुमराह करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश के लोगों को जो गारंटी दी है। वहए कांग्रेस के बचन हैए जिसे वह हरहाल में पूरा करेगी। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस (Congress) ने हमेशा ही लोकहित को सर्वोपरि मानते हुए जन कल्याण के कार्यों को किया हैए जबकि बीजेपी ने देश प्रदेश में अपने जन विरोधी फैंसलों व निर्णयों से लोगों की कमर ही तोड़ दी है। देश में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी ने देश की अर्थव्यवस्था को अस्त व्यस्त कर दिया है।

यह भी पढ़ें:कांग्रेस ने हिमाचल की जनता को दी 10 गारंटियां, सत्ता में आते ही होंगी पूरी
प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस की दस गारंटियों को जनहित में पार्टी का एक बड़ा व ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि प्रदेश के जन कल्याण व विकास में यह एक मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही लोगों की आकांक्षाओं को पूरा किया है और आगे भी उसे पूरा करेगी। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस जल्द ही अपना चुनावी घोषणा (Election Announcement) पत्र भी जारी करेगी। उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र में कर्मचारियों के साथ हो रहें भेदभाव को दूर करते हुए उनकी पुरानी पेंशन को भी बहाल किया जाएगा। इसके अतिरिक्त बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर महिलाओं उत्थान व जन कल्याण कार्यो, सामाजिक सुरक्षा व कानून व्यवस्था पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया जाएगा।


हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


