हिमाचल: पदभार संभालने से पहले प्रतिभा सिंह ने की सोनिया गांधी से मुलाकात, जाने क्यों

प्रतिभा सिंह ने सोनिया गांधी सहित शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार 5 मई को होगी ताजपोशी

हिमाचल: पदभार संभालने से पहले प्रतिभा सिंह ने की सोनिया गांधी से मुलाकात, जाने क्यों

- Advertisement -

शिमला। हिमाचल कांग्रेस की नई प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) नया पदभार संभालने से पहले दिल्ली दरबार पहुंच गई हैं। शनिवार को प्रतिभा सिंह ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ उनके बेटे और शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह (MLA Vikramaditya Singh) भी मौजूद रहे। प्रतिभा सिंह ने उन्हें हिमाचल कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने पर सोनिया गांधी का आभार जताया। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का भी धन्यवाद किया।


यह भी पढ़ें:प्रतिभा सिंह बोलीं: हिमाचल में कांग्रेस का सीधा मुकाबला बीजेपी से, एकजुट होकर लड़ेंगे चुनाव

बता दें कि हिमाचल कांग्रेस (Himachal Congress) में नया पद मिलने के बाद उनकी ताजपोशी कार्यक्रम 5 मई को रखा गया है। यानी की प्रतिभा सिंह शिमला स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में 5 मई को हिमाचल कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष का पद संभालेंगी। इस मौके पर पार्टी की प्रदेश इकाई से सभी वरिष्ठ नेता, कांग्रेस विधायक व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें:Big Breaking: प्रतिभा सिंह कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष, सुक्खू को कैंपेन की कमान, चार वर्किंग प्रेजिडेंट भी बनाए

इस समारोह के लिए कांग्रेस ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कुलदीप राठौर (Kuldeep Rathore) ने इस पल को यादगार और सफल बनाने के लिए सभी जिला व ब्लॉकों से पार्टी कार्यकर्ताओं को भारी संख्या में कार्यकर्ताओं को साथ लेकर शिमला में उपस्थित होने को कहा है। शनिवार को खुद राठौर ने समारोह को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया और पार्टी पदाधिकारियों को उचित दिशानिर्देश दिए।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

- Advertisement -

Tags: | latest news | himachal congress | Kuldeep Rathore | Pratibha Singh | Sonia gandhi | Shimla | Vikramaditya Singh | Himachal News
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है