-
Advertisement
Priyanka Chopra ने पहनी अजीब ड्रेस, सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा – गर्म हवा का गुब्बारा
यूं तो आपने एक्ट्रेस और मॉडल्स की अजीबोगरीब ड्रेस देखी होगी। इनकी वजह से ये एक्ट्रेस काफी ट्रोल भी हो जाती हैं। ऐसा ही कुछ हो रहा है एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के साथ। प्रियंका अपनी एक अजीब सी ड्रेस की वजह से सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रही हैं। ट्विटर पर एक्ट्रेस के तमाम तरह के मीम्स (Memes) वायरल हो रहे हैं, लेकिन मज़े की बात ये है कि एक्ट्रेस ने ख़ुद उन मीम्स को अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर शेयर किया है और मीमर्स को थैंक्यू कहा है।
https://twitter.com/priyankachopra/status/1364343551337791488
हुआ यूं कि प्रियंका की एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें उन्होंने बॉलनुमा ग्रीन कलर की एक ड्रेस पहनी हुई है। इस ड्रेस के साथ उन्होंने अपने बालों को बांध रखा और पैरों में ब्लैक रंग के स्टॉकिंग्स पहने हुए हैं। इस ड्रेस को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे प्रियंका ने अपने ऊपर एक बॉल रख रखी है। प्रियंका की इस ड्रेस की तुलना पटाखों और गर्म हवा के गुब्बारे से की जा रही है। विराट कोहली को भी एक मीम में घसीटा गया है।
https://twitter.com/SharmajiKeTweet/status/1364475620822978562
ये सब देखकर प्रियंका भी पीछे नहीं रही। उन्होंने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में मीम शेयर करते हुए लोगों को धन्यवाद दिया। प्रियंका ने मीम शेयर करते हुए लिखा, “मेरे दिन बनाने के लिए धन्यवाद।” वर्क फ्रंट की बात करें, तो प्रियंका हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ में नज़र आई थीं। फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव भी मुख्य भूमिका में थे। आप भी देखिए प्रियंका के ये मीम्स और मुस्कुराइए।
https://twitter.com/VernonLm10/status/1364421850202218503
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page
