-
Advertisement
शिमला पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा ने नहीं की हिमाचल के किसी कांग्रेस नेता से मुलाकात, जाने कारण
Last Updated on March 28, 2022 by Vishal Rana
शिमला। चुनावों की थकान मिटाने के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ शिमला (Shimla) के छराबड़ा पहुंची हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा अपने पति राबर्ट वाड्रा बीती शाम को शिमला पहुंची। वह चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से शिमला पहुंचे। यहां वह शिमला के छराबड़ा स्थित अपने घर पर ही रुके हैं। छराबड़ा स्थित उनके भवन के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए हैं और पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: विक्रमादित्य का ऐलान, तिरंगा यात्रा से दिया जाएगा पन्नू की धमकी का मुंहतोड़ जवाब
प्रियंका गांधी वाड्रा का 30 मार्च तक यहां रुकने का कार्यक्रम है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रियंका दो-तीन दिन बाद दिल्ली लौट जाएंगी। सोमवार को उन्होंने पार्टी के किसी भी नेता से कोई मुलाकात नहीं की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव (UP Vidhan Sabha Election) में कांग्रेस प्रत्याशियों के प्रचार में खूब पसीना बहाया था। अब वह शिमला के पास छराबड़ा में ठंडी वादियों में अपने निजी आवास में चुनावी थकान मिटाने के लिए पहुंची हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…