-
Advertisement
शपथ लेने के बाद पंचायती राज मंत्री ने दिया जनप्रतिनिधियों को गांव के विकास का मूल मंत्र
ऊना। हाल ही में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव जीत कर आए जनप्रतिनिधियों ( Public representatives) को आज पीजी कॉलेज ऊना ( PG College Una) में आयोजित एक समारोह के दौरान पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ( Panchayati Raj Minister Virendra Kanwar) व वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती भी विशेष रूप से मौजूद रहे। एसडीएम ऊना डॉ. सुरेश जसवाल ने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई।
|
|

एसडीएम ऊना ने डॉ. सुरेश जसवाल ऊना विकासखंड के 28 पंचायत समिति सदस्यों तथा 63 ग्राम पंचायतों के प्रधानों व उप प्रधानों को पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई । शपथ दिलाने के बाद रेंद्र कंवर ने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए ग्रामीण विकास के कर्तव्य को निष्पक्षता के साथ निभाने का आवाहन किया। कंवर ने कहा कि आज के दौर में केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण विकास के लिए हर संभव मदद की जा रही है ऐसे में पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधियों का दायित्व बनता है कि वो पैसे का गांव के विकास के लिए सदुपयोग करें। कंवर ने कहा कि सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को पीएम नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर लक्ष्य में सहयोग करना चाहिए क्योंकि अगर गांव आत्मनिर्भर होगा तभी देश आत्मनिर्भर बन पायेगा।

