-
Advertisement
हिमाचल उपचुनाव: बीजेपी नेताओं के फोटो को पेड़ों से बांध कर किया जा रहा प्रचार, मची हाय तौबा
फतेहपुर। फतेहपुर में हो रहे उपचुनाव दौरान अब समर्थकों ने प्रचार करने का नया तरीका ढूंढ लिया है। जिसके तहत अब आला नेताओं के फोटों को पेड़ों के साथ बांध कर प्रचार किया जा रहा है। मामला तूल पकड़ता देख बीजेपी प्रत्याशी बलदेव ठाकुर ने इसे विरोधियों की साजिश बताई है। वहीं, इसे शरारती तत्वों का नतीजा बताया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल उपचुनाव: कौल सिंह ने प्रतिभा सिंह के लिए मांगे वोट, बोले- विफल रही जयराम सरकार
बीजेपी के शीर्ष नेताओं के कटआउट को इस तरह टांगने पर कांग्रेस प्रत्याशी ने फेसबुक पर पोस्ट किया है। कांग्रेस प्रत्याशी भवानी सिंह पठानिया ने इसे बीजेपी के आपसी फूट का नतीजा बताया है। जबकि, आजाद प्रत्याशी राजन सुशांत भी इस पर खूब चटकारे ले रहे हैं।
आपको बता दें जब विधानसभा फतेहपुर में कृपाल परमार टिकट की दौड़ में सबसे आगे थे। तब चक्की पार के पोस्टर लगे थे। तो वहीं जब कृपाल परमार की जगह बलदेब ठाकुर को बीजेपी प्रत्याशी बनाया गया तो ज्वाली पार के पोस्टर फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में लग गए। अब उपचुनाव के नजदीक आते ही बीजेपी के नेताओं के फोटो को पेड़ों के साथ बांध दिया गया। वहीं, खासबात यह है कि सीएम जयराम कल फतेहपुर प्रचार करने के लिए आने वाले हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


