-
Advertisement
महिलाओं को स्वच्छता एवं बीमारियों के प्रति जागरूक करने के लिए चलाया अभियान
श्री बालाजी सुपर स्पेशियलिटी हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड हॉस्पिटल कांगड़ा की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. तनवी कटोच ने SHARAN COLLEGE OF EDUCATION FOR WOMEN AND SCHOLARS INTERNATIONAL SCHOOLमें महिलाओं को स्वच्छता एवं स्त्री रोग संबंधी बीमारियों के प्रति जागरूक करने हेतु अभियान की शुरुआत की। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, संक्रमण से बचाव, नियमित जांच एवं सही समय पर इलाज के महत्व के बारे में जानकारी देना है।

डॉ. तनवी कटोच ने बताया कि समय पर सही जानकारी और सावधानी बरतने से कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है जैसे कि यूरिन इन्फेक्शन, सर्वाइकल कैंसर, पीसीओडी, पीआईडी आदि। उन्होंने ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं से अपील की कि वे अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें और नियमित रूप से स्त्री रोग विशेषज्ञ से परामर्श लें।इस अवसर पर डॉ. तनवी कटोच कटोच से छात्रों और शिक्षकों ने अपनी बीमारी के बारे में बाते सांझा की
। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:डॉ. तनवी कटोच 8988523565,94594-40797, 01892-262797,260797(श्री बालाजी सुपर स्पेशियलिटी हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड हॉस्पिटल कांगड़ा)

