-
Advertisement
महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए उमड़े भक्त
Last Updated on March 11, 2021 by saroj patrwal
आज महाशिवरात्रि( Mahashivratri) का पर्व है। इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। भक्त भगवान शिव ( Lord Shiva) को प्रसन्न रखने के लिए व्रत रखते हैं। आज सुबह से ही मंदिरों में लोग भगवान शिव की पूजा कर रहे हैं। सभी शिवालयों में भक्तों भी भीड़ उमड़ी हुई है और शिवलिंग पर जल, दूध बिल्व पत्र चढ़ाए जा रहे हैं। शिव मंदिरों को खूब सजाया गया है। शिव मंदिर बैजनाथ और काठगढ़ मंदिर में लोग भगवान के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। कई मंदिरों में कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए लोग भगवान शिव के दर्शन कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:महाशिवरात्रि 2021 : जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, व्रत विधि और सभी जरूरी बातें
राजधानी शिमला के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी है। भक्त भगवान भोलेनाथ को जल, बेलपत्र, फल आदि चढ़ाने और उनके दर्शन के लिए सुबह से मंदिरों में पहुंच रहे हैं। शिमला के मिडल बाजार में स्थित शिवालय के पुजारी वासुदेव ने बताया कि मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। शिवरात्रि का विशेष महत्व है, इस दिन भोलेनाथ का मां पार्वती के साथ विवाह हुआ था। उन्होंने बताया कि आज के दिन बाबा भोलेनाथ की पूजा का विशेष महत्व है, इसलिए लोग व्रत करते हैं और भोले बाबा को दूध दही बेलपत्र भांग धतूरा अर्पण करते हैं और अपने मन की कामनाओं को भोले बाबा के सामने रखते हैं जिन्हें भगवान शिव पूर्ण करते है। रात्रि के चार प्रहरों में बाबा की पूजा अर्चना का विशेष महत्व है।
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आप सभी को अनंत शुभकामनाएं।
देवाधिदेव महादेव के आशीष से देवभूमि हिमाचल एवं समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, सद्भावना एवं समृद्धि का वास हो, ऐसी कामना करता हूं।#महाशिवरात्रि pic.twitter.com/jY2r0w2Nn8
— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) March 11, 2021
राज्यपाल व सीएम ने प्रदेशवासियों को शिवरात्रि की बधाई
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और सीएम जय राम ठाकुर ने प्रदेश के लोगों को शिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी हैं।राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि हिमाचल प्रदेश को देवभूमि के नाम से जाना जाता है और शिवरात्रि हिमाचल प्रदेश में मनाया जाने वाला महत्वपूर्ण पर्व है। उन्होंने आशा जताई की यह पर्व लोगों के जीवन में खुशहाली और प्रसन्नता लाएगा। जय राम ठाकुर ने अपने संदेश में कहा है कि प्रदेश के लोग प्राचीन समय से ही पारम्परिक उल्लास के साथ शिवरात्रि का पर्व मनाते आ रहे हैं। उन्होंने कामना की कि शिवरात्रि का त्योहार आपसी भाइचारे को सुदृढ़ कर प्रदेश के लोगों के जीवन में नई उमंग और उत्साह का सृजन करने में सहायक सिद्ध होगा।