-
Advertisement
#Punjab: हथियारों के साथ गिरफ्तार किए गए दो खालिस्तानी आतंकी; करने वाले थे बड़ा हमला
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने खालिस्तान समर्थक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफ़ाश करते हुए हुए दो आतंकियों (Khalistani terrorists) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से हथियार और गोली-विस्फोटक समेत काफी सारा समाना बरामद किया है। बतौर रिपोर्ट्स, ये मॉड्यूल वर्तमान में अमृतसर जेल में बंद खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) संचालक समेत अन्य पांच अपराधियों के साथ मिलकर काम कर रहा था। डीजीपी द्वारा इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए बताया गया कि पाकिस्तान समर्थित मॉड्यूल का खुफिया इनपुट के आधार पर भंडाफोड़ किया गया।
पंजाब में बड़ी वारदात करने के फिराक में थे आतंकी
बताया गया कि पुलिस को पहली ही इस बात की सूचना मिली थी कि कुछ खालिस्तान समर्थक तत्व पंजाब में आतंकी हमलों को अंजाम देने वाले हैं। वहीं, इनपुट मिलने के बाद पंजाब पुलिस ने राज्य में प्रवेश करने वाले लोगों की जांच और चौकसी बढ़ा दी थी। इसके बाद राजपुरा-सरहिंद रोड पर होटल जाशान के पास चेक पोस्ट पर तरनतारन जिले में मियांपुर गांव निवासी हरीजत सिंह और शमशेर सिंह को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से छह हथियार बरामद हुए, जिनमें 9 एमएम पिस्टल, चार .32 कैलिबर पिस्टल और एक .32 रिवॉल्वर शामिल हैं। हथियारों के अलावा इनसे कई मोबाइल भी जब्त किए गए। बताया जा रहा है कि ये आतंकी पंजाब में बड़ी आतंकी वारदात करने की फिराक में थे।
यह भी पढ़ें: #Sex_Racket का भांडा फूटा: हिमाचल और हरियाणा की तीन महिलाएं अरेस्ट; होटल में चल रहा था धंधा
इनकी गिरफ्तारी से एक और आतंकी माड्यूल का खुलासा हुआ है। पुलिस का कहना है कि उनकी गिरफ्तारी से पंजाब में आतंकी गतिविधियों को लेकर बड़ी जानकारी मिलने की उम्मीद है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं, आर्म्स एक्ट और अनलॉफुल एक्टिविटीज (प्रिवेंशन) अमेंडमेंट एक्ट, 2019 के तहत सदर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें चार हथियार मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से मिले और दो हरियाणा के जिंद जिले में सफीदों से मिले। ये दोनों आरोपी तरनतारन जिले में हत्या के प्रयास के एक मामले में भी वांछित हैं।
