-
Advertisement
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का यह वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है
Last Updated on November 9, 2021 by Vishal Rana
नई दिल्ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnav) आज सुबह तड़के अचानक ओडिशा के झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वे हल्के फुल्के अंदाज में भी दिखे। उन्होंने प्लेटफॉर्म पर मौजूद चाय स्टॉल पर चाय की गर्मागर्म चुस्कियों का मजा लिया। अश्विनी वैष्णव ने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। जिसमें वे स्टेशन पर मौजूद स्टॉल पर चाय बिस्कुट के मजे लेते नजर आ रहे हैं। वहीं, इस दौरान उन्होंने टी स्टॉल वेंडर से गुफ्तगु भी की।
यह भी पढ़ें: नन्हें बंदर की हरकत को देख चूमने लगी मां, वीडियो देखकर आप भी हो जाएंगे भावुक
Morning tea ☕️ at Jharsuguda Railway Station. pic.twitter.com/Syt1PBFRgI
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) November 9, 2021
वहीं, झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन (Jharsuguda railway station) पहुंचने के बाद रेलमंत्री ने काफी देर तक वहां का जायजा लिया। इस दौरान रेल मंत्री ने स्टेशन की सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। वहीं, स्टेशन पर मौजूद लोगों और स्टाफ से उन्होंने ट्रेनों के संचालन को लेकर भी बातचीत की। वहीं, अश्विनी वैष्णव ने चाय की तारफी भी की। उन्होंने टी स्टॉल वेंडर से कहा कि चाय वाकई में बहुत बढ़िया है। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
रेलवे कर्माचरियों से बातचीत के दौरान रेलमंत्री (Railway Minister) ने पूछा कि आखिर किस तरह सर्वर काम करता है। कैसे ट्रेनें ऑपरेट की जाती हैं, उन्होंने इसे भी समझने की कोशिश की। इसके बाद उन्होंने रेलवे (Railway) के कई आला अधिकारियों के साथ एक बैठक भी की और उसमें कई पॉइंट पर चर्चा की।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page