- Advertisement -
भारतीय रेलवे (Indian Railways) अब आधार कार्ड धारकों को विशेष सुविधा देने जा रहा है। इस संबंध में रेलवे मंत्रालय (ministry of railways) ने इस बारे में ट्वीट करके भी जानकारी दी है। रेलवे ने यात्रियों (passengers) की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए 24 टिकट बुक करने की सुविधा दी जा रही है। अगर यूजर आईडी आधार से जुड़ा हुआ है तो एक महीने में टिकट बुक करने की सीमा में इजाफा किया है। इसके लिए सबसे पहले अपनी केवाईसी अपडेट करनी होगी। इसके बाद में कंफर्मेशन लिंक पर क्लिक करने जानकारी देनी होगी।
अब आपको लॉग आउट करके फिर से वेबसाइट पर लॉग.इन करना होगा। आपको इसके लिए सबसे पहले अपनी आईआरसीटीसी (IRTC) की आईडी लॉगइन करनी होगी। यहां होम पेज पर आपको माय अकाउंट ऑप्शन में लिंक योर आधार पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको अपने आधार कार्ड में दर्ज जानकारी, जैसे नाम, आधार नंबर और वर्चुअल आईडी दर्ज करना होगा, जिसके बाद चेक बॉक्स में जाकर सेंड ओटीपी (OTP) को सेलेक्ट करना होगा। वहीं आधार कार्ड लिंक होना जरूरी है। अगर आधार लिंक नहीं है तो आप सिर्फ 12 टिकट की ही बुकिंग कर सकते हैं। वहीं इससे पहले जिन भी लोगों की आईडी आधार से लिंक नहीं थी वह सिर्फ 6 टिकट बुक कर पाते थे। यदि आपका भी आधार कार्ड आईआरसीटीसी से लिंक है तो आपको हर महीने 24 आरक्षित टिकट बुक करने की सुविधा मिलेगी।
- Advertisement -