-
Advertisement
भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे गोपालपुर के राजेंद्र कुमार
कांगड़ा। हिमाचल के कांगड़ा जिला के गोपालपुर गांव के रहने वाले राजेंद्र कुमार (राज) पुत्र किशोरी लाल को एंटी करप्शन एंड मीडिया इन्वेस्टिगेशन (Anti Corruption and Media Investigation) का कांगड़ा जिला का अध्यक्ष (ग्रामीण) नियुक्त किया गया है। राजेंद्र कुमार (राज) ने कहा कि वह प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिमाचल प्रदेश की कार्यकारणी का बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने उन्हें इस लायक समझा। वह विश्वास दिलाता हैं कि जो कार्य उन्हें सौंपा गया है, उसे वह पूरी लगन और मेहनत से करेंगे।
यह भी पढ़ें: रिश्वत मामले में एआरटीओ के खिलाफ विजिलेंस ने अदालत में चार्जशीट की दाखिल
उनका कहना है कि जिला कांगड़ा में हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाएंगे, इसके लिए पुलिस व विजिलेंस विभाग का सहयोग करेंगे। बाल मजदूरी व बाल शोषण की रोकथाम हेतु लोगों को जागरूक करेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार द्वारा चलाई गई जनकल्याण योजनाओं का प्रचार व प्रसार सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से करेंगे। गरीब व असहाय लोगों की सहायता हेतु हर संभव कार्य करेंगे। हर प्रकार के नशीले पदार्थो की बिक्री पर प्रतिबंध लगवाने में पुलिस व अन्य सरकारी विभागों का सहयोग करेंगे। भारतीय संविधान के प्रति लोगों को जागरूक करना भी लक्ष्य रहेगा। समाज को अपराधमुक्त बनाने में प्रशासन का सहयोग करेंगे। युवाओं को खेलों के महत्व के बारे में बताना व समय-समय पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी करवाया जाएगा। स्वछता अभियान में भी मिलकर कांगड़ा जिला को स्वच्छ बनाने में सहयोग करेंगे। युवाओं व महिलाओं को बेहतर रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाना भी उनका उद्देश्य रहेगा। विशेषकर अगर किसी महिला के साथ किसी भी तरह की कोई शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना अगर पाई जाती है तो दोषियों के खिलाफ उनकी संस्था कानूनी कारवाई करेगी, महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में अवगत करवाया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group