-
Advertisement
Rajya Sabha Elections | Haryana Congress MLAs | Parwanoo Hotel |
हरियाणा राज्यसभा चुनाव की वोटिंग के लिए सिर्फ एक दिन बचा है। 16 मार्च को सुबह 9 बजे से वोटिंग शुरू होगी। कांग्रेस ने अपने 31 विधायकों की शिमला एरिया के गलू में बाड़ाबंदी कर रखी है। पार्टी की योजना थी कि वोटिंग के लिए ही विधायकों को लेकर चंडीगढ़ पहुंचेंगे। इसी बीच मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के बाद कांग्रेस ने अपनी रणनीति बदल ली है। अब आज ही इन विधायकों को गलू से परवाणु के होटलों में शिफ्ट किया जाएगा। परवाणु हिमाचल में है और चंडीगढ़ से सिर्फ 34 किलोमीटर दूर है। असल में मौसम विभाग ने 15 मार्च को उत्तर हरियाणा व हिमाचल में बारिश व ओलावृष्टि के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि 16 मार्च के लिए यलो अलर्ट है। ऊंचे पहाड़ों पर हिमपात का भी अनुमान है। पहाड़ी इलाकों में खराब मौसम में सफर करना रिस्की होता है, इसी वजह से कांग्रेस ने विधायकों को शिफ्ट करने का फैसला किया।
