-
Advertisement

मैक्लोडगंज में विदेशी महिला से रेप,शादी का झांसा देकर युवक ने बनाए संबंध-वीडियो
Rape Of Poland Women At Mcleod Ganj : मैक्लोडगंज। हिमाचल प्रदेश के मैक्लोड़गंज (McLeodganj) में एक विदेशी महिला से रेप (Rape) का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला पौलेंड (Poland) की रहने वाली है। वह 20 मई से मैक्लोडगंज में रह रही थी। पुलिस (Police) ने उसकी शिकायत के आधार पर धर्मशाला के मैक्लोडगंज स्थित थाना में मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। इस बात की पुष्टि (ASP Veer Bahadur) एएसपी वीर बहादुर ने की है। उन्होंने बताया कि विदेशी महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। अब आरोपी शादी करने से मना कर रहा है। पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है।