-
Advertisement
रेप पीड़िता ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, न्याय के लिए पहुंची उपायुक्त कार्यालय
सोलन। एक रेप (RAPE) पीड़िता न्याय मांगने के लिए उपायुक्त कार्यालय (DC OFFICE) पहुंच गई। नालागढ़ उपमंडल की रहने वाली रेप पीड़िता सात माह की गर्भवती है। रेप पीड़िता ने पुलिस पर मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: अस्पताल गई विवाहिता नहीं लौटी घर, ससुराल वालों ने प्रेम प्रसंग का जताया शक
मीडिया से बातचीत में पीड़िता ने कहा कि बद्दी महिला थाना में 26 अगस्त 2021 को मामला दर्ज करवाया गया था। आरोपी का नाम भी पुलिस को बताया था, लेकिन पुलिस मामले में ढीलाई बरत रही है। उल्टा उस पर लगातार मामला वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने आरोप लगाया था कि मार्च 2021 में आरोपी ने कोई दवा देकर उसे बेहोश कर दिया था। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। 6 महीने बाद जब अल्ट्रा साउंड करवाया गया तो उसे गर्भवती बताया गया। हालांकि पीड़िता के आरोपों पर पुलिस की ओर से कोई सफाई नहीं दी गई है, लेकिन जांच में लापरवाही बरतने के आरोपों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल जरूर खड़े किए हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page
