-
Advertisement
अगले महीने से डिपुओं में सरसों तेल 110 रुपए लीटर मिलेगा
Last Updated on June 10, 2023 by sintu kumar
शिमला। हिमाचल प्रदेश में जुलाई से उपभोक्ताओं को डिपुओं में सरसों तेल 147 रुपए प्रति लीटर की जगह 110 रुपए लीटर के हिसाब से तेल मिलेगा। इस निर्णय से प्रदेश के 19,74,790 राशन कार्ड धारकों को फायदा होगा। खाद्य आपर्ति निगम ने सस्ता तेल मुहैया कराने के लिए तेल कंपनी को सप्लाई ऑर्डर दे दिया है। सरकार के ऐसा पहली बार होगा जब गरीबी रेखा से नीचे (BPL) और गरीबी रेखा से ऊपर (APL) उपभोक्ताओं को डिपुओं में एक ही दाम यानी 110 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से सरसों तेल मिलेगा।
टैक्स पेयर को 115 रुपए लीटर मिलेगा
टैक्स पेयर राशन कार्ड धारकों को डिपुओं में 115 रुपए प्रति लीटर की दर से तेल मिलेगा। पूर्व में खाद्य तेल पर सब्सिडी लगभग खत्म कर दी गई थी। इससे ओपन मार्केट और डिपुओं के तेल की कीमतों में ज्यादा अंतर नहीं रह गया था। ऐसे में सुक्खू सरकार का तेल की कीमतें कम करने का फैसला सराहनीय है। बीते सप्ताह मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने रोहड़ू के चिड़गांव दौरे के दौरान सरसों तेल की कीमत 37 रुपए कम करने की घोषणा की थी।
यह भी पढ़े:सुख सरकार ने दी बड़ी राहतः अब सस्ते राशन के डिपो में 37 रुपए सस्ता मिलेगा सरसों का तेल